सुपरहिट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी का बिगुल बज चुका है। शादी के लिए पूजा भी हो गई है और अब वह अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस संग जोधपुर पहुंच चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने अभी शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रियंका की शादी में मेहमानों को इस बात के लिए सख्त हिदायत दी गई है...आइए जानते हैं क्या है यह..
ऐसी कड़ी सुरक्षा के बीच होगी प्रियंका-निक की शादी, मेहमानों को नहीं होगी इस बात की इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के जो फैन्स यह सोच रहे हैं कि उन्हें उनकी चहेती स्टार की शादी के फोटो तुरंत देखने को मिल जाएंगे तो उनका यह सपना सच नहीं होगा। क्योंकि प्रियंका ने भी वही फैसला लिया है जो रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में लिया था। आपको यह जानकर हैरानी और निराशा दोनों ही होगी कि प्रियंका की शादी में आने वाले मेहमानों को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर के उमेद भवन में सबसे पहले प्रियंका की मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं,शाम को संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। खबरों में चल रही जानकारी की माने तो प्रियंका 2 दिसंबर को निक संग हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगी। फिर अगले दिन 3 दिसंबर को ईसाई रिवाज से शादी होगी।प्रियंका-निक की शादी को लेकर ना सिर्फ देश की मीडिया विदेशी मीडिया भी कवर करने की फिराक में है।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में आज यानी 28 नवंबर को घर में हुई पूजा से शुरू हो गईं । पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए । दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं । वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना ।
ये पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी । रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूजा के बाद पूरा परिवार शादी की बाकी रस्मों के लिए जोधपुर के उमेद भवन के लिए रवाना हो जाएगा। प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी की ऑफीशियल जानकारी नहीं दी है ।
View this post on Instagram
THEY ARE SO PRETTY TOGETHER I CRY. (After puja) #priyankachopra #nickjonas
A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Nov 28, 2018 at 2:24am PST