बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा शादी के दो महीने बाद भी खबरों में लगातार बनी हुई हैं। हाल ही में वह अमेरिका के ब्रेवरी हिल्स में लर्निंग लैब वेंचर विंटर गाला में पति निक जोनस संग पहुंची थीं, जहां दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उनकी कुछ तस्वीरें भी है जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही हैं। प्रियंका ने खुद ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है...आइए देखते हैं ये सभी खूबसूरत तस्वीरें
8 लाख का गाउन पहन निक जोनस संग इस इवेंट में गई थीं प्रियंका चोपड़ा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस इंवेंट में लोगों की नजरें न्यूलीवेड कपल पर ही टिकी रहीं। इस दौरान मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में सबका अभिवादन करते हुए कुछ खास बाते भी कही। पूरे इवेंट में प्रियंका और निक की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने एल साब के 2019 स्प्रिंग आरटीडब्ल्यू कलेक्शन के लिए बेहद महंगी ड्रेस चुनी थी। इस ड्रेस की कीमत 11410 डॉलर्स यानी लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रियंका के लिए इस ड्रेस को सेलेब स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने तैयार किया था।
A post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on
बता दें कि 'देसी गर्ल' मल्टीकलर का फुल लेंथ गाउन पहने हुई थीं। यह स्लीवलैस गाउन प्रियंका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं, न्यूड मेकअप और डार्क लिपस्टिक ने भी उनके इस पूरे लुक में सोने पर सुहागा वाला काम किया। ऐसे में देसी गर्ल के विदेशी हसबैंड निक जोनस ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का टक्सीडो पहना हुआ था जिसमें वह पूरे जेंटलमैन लग रहे थे।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas News (@priyanka_chopra_news) on
बता दें कि जैसे ही प्रियंका ने इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की इन्हें देखने के लिए लोगों की होड़ सी लग गई। वहीं, प्रियंका के फैन्स उनकी इन तस्वीरों को देख खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
A post shared by i love you priyanka chopra📍 (@priyankaaesthetics) on
बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि उनकी झोली में अभी दो फिल्में हैं जिसमें एक हॉलीवुड फिल्म भी शामिल है। वह जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इज नॉट इट रोमांटिक' में नजर आने वाली हैं जिसमें वह एक योगा टीचर का रोल प्ले करती दिखेंगी। बता दें कि यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को तो अमेरिका और कनाडा में 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।