{"_id":"5bceec7dbdec2269af648b37","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-new-picture-is-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या प्रियंका और निक पहले से शादीशुदा हैं, वायरल हो रही तस्वीर से सामने आया सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या प्रियंका और निक पहले से शादीशुदा हैं, वायरल हो रही तस्वीर से सामने आया सच
Tue, 23 Oct 2018 03:11 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसे देखकर हर कोई कंफ्यूज हो रहा हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक पहले से शादीशुदा हैं। लॉस वेगस में ये कपल पहले ही सीक्रेट शादी रचा चुका है।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
प्रियंका की करीबी मित्र ईरानी अभिनेता ऐशले बेन्सन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें प्रियंका के हाथ में लाल गुलाब का फूल दिखाई दे रहा है। प्रियंका ने क्राउन पहना हैं और उनके साथ निक भी काले कोट में खड़े हैं। लोगों के कमेंट आ रहे हैं कि प्रियंका और निक ने पहले चर्च में शादी कर ली है। अब वह भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इस फोटो की सच्चाई का पता नहीं चल पाया हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका से उनके शादी के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने बताया था कि उन्हें चर्च में शादी करना पसंद हैं। वहीं भारत में प्रियंका की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। कुछ लोग 2 दिसंबर को प्रियंका के शादी की बात कर रहे हैं तो कुछ रिपोर्ट बताते हैं कि जनवरी 14 और 15 को इनकी शादी है। इन दोनों तारीख पर प्रियंका और निक ने अधिकारिक पुष्टि नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
बता दें कि निक ने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था और उन्हें रिंग पहनाई थी । इस बात की जानकारी परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी । परिणीति ने ये भी कहा था कि देर रात जब प्रियंका ने उन्हें अपनी सगाई के बारे में बताया तो वो बेहोश हो गई थीं। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने बताया कि मैंने निक से जूते चुराई रस्म के लिए 5 मिलियन डॉलर मांगे हैं । इसके बाद जीजू ने मुझसे कहा कि मैं 10 मिलियन डॉलर दूंगा ।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लवस्टोरी से कुछ वक्त पहले ही पर्दा उठा है। मुंबई में प्रियंका और निक का रोका भी हुआ था। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब खबर आई है कि दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो चुकी है और जोधपुर के उमेद पैलेस को बुक किया गया है । खबर है कि शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।