{"_id":"5bced78fbdec22699b148e42","slug":"sreesanth-will-be-taken-out-of-the-house-these-wild-cart-contestants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: झूठे निकले दावे, श्रीसंथ को घर से बाहर निकालेगा ये वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: झूठे निकले दावे, श्रीसंथ को घर से बाहर निकालेगा ये वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट
entertainment desk
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : self
बिग बॉस 12 के घर में घरवालों ने अपना गेम खुलकर खेलना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ बिग बॉस ने गेम में एक और ट्विस्ट डाल दिया। बता दें अभी तक लोगों को लग रहा था कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नेहा पेंडसे एंट्री लेंगी। लेकिन घर में एक नए सदस्य ने एंट्री की है, जिसकी वजह से कॉम्पिटिशन और भी बढ़ गया है। बिग बॉस के ट्विस्ट खेल को और भी मजेदार कर देते हैं। आपको बताते हैं कौन हैं यह दो नए कलाकार जिन्होंने घर के अंदर एंट्री की है।
Trending Videos
bigg boss
- फोटो : self
रोहित ने घर के अंदर एक शानदार गाने पर डांस करते हुए एंट्री की है। बता दें कि रोहित स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में अहम और गोपी के बेटे रमाकांत मोदी के किरदार में दिख चुके हैं। इसके अलावा वह सोनी टीवी पर आने वाले शो 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में भी मुख्य कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। रोहित बिग बॉस को लगातार फॉलो करते हैं। और वह घर में अपना टारगेट लेकर आये हैं। रोहित श्रीसंथ के अपोजिट गेम खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
रोहित का कहना है कि वो श्रीसंथ को पसंद नहीं करते हैं। श्रीसंथ उनके टारगेट में से एक होंगे। रोहित का कहना है कि बिग बॉस के घर में सुरभि राणा उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। रोहित ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बार सुरभि राणा दीपक या दीपिका कक्कड़ में से कोई शो जीत सकता है। घर में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है मेघा धाड़े की, बता दें कि मेघा धाड़े बिग बॉस मराठी के पहले सीजन की विनर रह चुकी हैं।
bigg boss
- फोटो : self
मेघा एकता कपूर के सबसे मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मेघा मराठी फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं । मेघा की घर में एंट्री बाकी सभी घर वालों के लिए चिंता का विषय बन सकती है। बिग बॉस के घर में हुई दो वाइल्ड कार्ड एंट्रियों के बाद घरवालों के दिलों में भूचाल आ गया है। घर में हर कोई अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगा है। अब देखना ये होगा कि घर में कौन किस पर भारी पड़ता है।
विज्ञापन
bigg boss
बिग बॉस में एंट्री करने के बाद से ही पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ का बर्ताव लोगों को समझ नहीं आया। श्रीसंथ बिग बॉस के घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर सभी से लड़ाई-झगड़े करते नजर आते हैं। दर्शकों के साथ-साथ श्रीसंथ के बर्ताव से घरवाले हैरान हैं। घर से बेघर होने के बाद श्रीसंथ को सीक्रेट रूम में रखा गया था, जहां से वह घर में हो रही हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए थे। सीक्रेट रूम में श्रीसंथ दीपिका के खिलाफ कड़वा बोलते नजर आए। श्रीसंथ ने अनूप जलोटा से वादा भी किया था। कि वो दीपिका कक्कड़ का सच सबके सामने लाकर रहेंगे। घर में वापसी के बाद श्रीसंथ ने दीपिका को रूलाया और उनसे दूरी भी बनाई। श्रीसंथ की इन हरकतों के पीछे का असली राज सामने आ गया है। अब देखना यह होगा की श्रीसंथ इस वाइल्ड कार्ड एंट्री को कैसे झेल पाते हैं।