फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka-Nick: 'सिटाडेल' के प्रमोशन के बाद घर लौटे प्रियंका-निक, बेटी मालती के साथ साझा की क्यूट तस्वीरें

Sun, 23 Apr 2023 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 23 Apr 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas reunite with daughter Malti Marie Jonas after Citadel Promotion
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस सीरीज में एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। इसका डायरेक्शन एंथनी रुसो ने किया है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस और पति निक जोनस, जो हाल ही में इटली में थे, अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पास आ गए है और बेटी के साथ खूब एंजॉय करते भी नजर आ रहे हैं। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas reunite with daughter Malti Marie Jonas after Citadel Promotion
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ कुछ बेहद ही क्यूट तस्वीरे साझा की हैं, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है। एक तस्वीर में प्रियंका मालती को हवाई जहाज का खिलौना दिखाती नजर आ रही हैं और उत्साहित मालती प्रियंका के हाथ से खिलौना छीनने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका मालती को रोम से लाई गई  ग्रिसिनी  दिखाती नजर आ रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में निक भी नजर आ रहे थे।
 

Suniel Shetty: नेटिजंस पर जमकर फूटा सुनिल शेट्टी का गुस्सा, बोले- ये सब देखकर चुप नहीं बैठूंगा

 

Priyanka Chopra and Nick Jonas reunite with daughter Malti Marie Jonas after Citadel Promotion
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा,  ‘रोमन हॉलिडे।’ पिछले दिनों प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि बेटी मालती के आने के बाद कैसे उनकी जिंदगी बदल गई है। अभिनेत्री ने कहा था, ‘मेरे काम करने का वक्त बदल गए हैं, वे कम हो गए हैं। मुझे जब भी छुट्टी मिलती है मैं घर चली जाती हूं। मैं वीकएंड पर काम नहीं करती। एक तरह से मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। 

Arpita Khan Eid Party: अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में कंगना ने की शिरकत, लोग बोले- 'जिनको गाली देती थी...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas reunite with daughter Malti Marie Jonas after Citadel Promotion
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने आगे कहा, ‘हम उसे भारत ले आए हैं और अब वह मेरी मां के घर साथ है और दोनों हाथों से पनीर खा रही है।’ बता दें कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में  सरोगेसी के जरिए मालती मैरी का स्वागत किया ।

Video: 'फेवरेट एक्टर है भगवान नहीं...,' फीमेल फैन ने छुए शाहिद कपूर के पैर तो भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas reunite with daughter Malti Marie Jonas after Citadel Promotion
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

आपको बता दें कि सिटाडेल के बाद प्रियंका बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed