{"_id":"5bb49e20867a557f721c3091","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-reveal-something-interesting-about-there-lovestory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका और निक की लवस्टोरी के बारे में पहले से जानती थीं ये एक्ट्रेस, खुद किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका और निक की लवस्टोरी के बारे में पहले से जानती थीं ये एक्ट्रेस, खुद किया बड़ा खुलासा
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार इन दिनों दोनों के सर चढ़कर बोल रहा है। प्रियंका और निक ने सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया था। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि दोनों की इस लव स्टोरी के बारे में पहले से ही किसी और को भी पता था। आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी के बारे में किसी बाहर वाले को नहीं बल्कि खुद प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा को सबसे पहले पता था।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि, 'जिस दिन निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तब उनका जन्मदिन था। मुझे सुबह 3 बजे एक मिस्ड कॉल आई। मुझे पता था कि वह छुट्टी पर है। मैंने उसे फेसटाइम किया। उसने मुझे अंगूठी दिखाई और मैं लगभग बेहोश हो गई। प्रियंका और निक दोनों कॉल पर थे। मैंने कॉल पर रोना शुरू कर दिया था, लेकिन वो पल बेहद खूबसूरत था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
परिणीति ने निक के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, 'निक इस रिश्ते की सहमति के लिए बड़ी मामा से पूछने के लिए भारत आए थे। वह बहुत ही अच्छे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं।' आपको बता दें कि पिछले साल मेट गैला के इंवेट के दौरान निक और प्रियंका को एक साथ देखा गया था और तभी से दोनों के रिश्ते के बारे में बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चे हो रहे थे।
4 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
इसके बाद निक और प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट कर आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी थी। वहीं अमेरिकी टॉक शो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर अपनी मंगेतर प्रियंका के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि, 'यह तत्काल था, और मुझे लगता है कि हम जानते थे कि यह सही था और हम बहुत खुश हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka and madhu chopra
आपको बता दें कि निक ने प्रियंका को जुलाई लंदन टूर के दौरान प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था, उस दौरान प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन मना रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं निक ने देसी गर्ल को प्रपोज करने के लिए एक खास तरह की अंगूठी लेने के लिए ब्रिटिश राजधानी की टिफ़नी स्टोर तक बंद करवा दिया था। वहीं परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रोमोशन में काफी व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X