फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका, करोड़पति निक से शादी करने में खर्च की मामूली सी रकम

Fri, 07 Dec 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas total wedding cost
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुए एक हफ्ता बीत चुका है । इतने दिन बाद भी इस रॉयल शादी का खुमार लोगों के सिर से उतरा नहीं है । प्रियंका हमेशा से चाहती थीं कि वो एक राजकुमारी की तरह दुल्हन बनें । इस वजह से उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन से शादी करने का फैसला किया । 
priyanka chopra and nick jonas total wedding cost
priyanka nick - फोटो : instagram
इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे । मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था । खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए । चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो ।
priyanka chopra and nick jonas total wedding cost
priyanka nick - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए । एक अमेरिकी वेबसाइट के विश्लेषण के अनुसार, इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 375 करोड़ डॉलर है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas total wedding cost
priyanka nick - फोटो : instagram
ऐसे में अगर प्रियंका-निक ने अपनी शादी में 4 करोड़ करोड़ रुपए खर्च किए तो वो कोई बड़ी बात नहीं है । दोनों सितारों ने इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हिंदू वेडिंग पर तकरीबन 30 लाख रुपए खर्च हुए जबकि मेहमानों के खाने पर 43 लाख रुपए खर्च हुए। 
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas total wedding cost
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था । अब इस केक की तस्वीर सामने आई तो लोग हैरान रह गए । निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। उन्हीं शेफ ने ये केक बनाया । शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed