एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सलमान खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक की पूरी तैयारी कर ली थी और उन्होंने इस फिल्म के लिए दो दिन शूटिंग भी की लेकिन अचानक उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ने का फैसला ले लिया। उनके इस फैसले से न सिर्फ फिल्म का पूरा स्टारकास्ट हैरान हुआ बल्कि सलमान खान ने तो प्रियंका के साथ अब भविष्य में कोई भी फिल्म साथ न करने का भी मन मना लिया है।
{"_id":"5b5dd05e4f1c1b6e118b6336","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-date-reveal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद अब शादी की डेट्स आई सामने, इस दिन दुल्हन बनेंगी प्रियंका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई के बाद अब शादी की डेट्स आई सामने, इस दिन दुल्हन बनेंगी प्रियंका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
priyanka chopra
'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सबसे पहले प्रियंका और निक जोनस की सगाई पर ट्वीट करके मुहर लगाई। उन्होंने अपने इस ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी कि पीसी ने अनप्रोफेशनल तरीके से दो दिन पहले इंगेजमेंट का बात कर फिल्म को छोड़ दिया। प्रियंका का ये रैवया टीम के किसी भी मेंबर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। हालांकि उनके इस ट्वीट ने प्रियंका-निक की सगाई और शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया।
Priyanka Chopra Nick Jonas
कल (शनिवार) ही यह खबर सामने आई थी कि प्रियंका और निक ने सगाई कर ली है और अब जानकारी यह मिल रही है कि यह कपल इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका-निक ने शादी की तारीख पक्की कर ली है। इसी वजह से प्रियंका को 'भारत' की शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
इस बीच इस बात का अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि प्रियंका की शादी हिंदू नहीं बल्कि क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका ने शादी के लिए गाउन भी डिजाइन करवा लिया है। हालांकि अभी तक इन बातों को लेकर अभी तक प्रियंका और निक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
priyanka chopra
फिलहाल यह दोनों अमेरिका में अपनी शादी की तैयारियों में तेजी से जुट गए हैं। वहीं भारत में भी फैंस को इस बात की बेसब्री से इंतजार है कि इन दोनों की शादी कैसी होगी। प्रियंका दुल्हन के जोड़े में कैसी दिखेंगी...