प्रियंका-निक की शादी के एक साल बाद उमेद भवन होटल का खुलासा, चार दिन में खर्च किए थे इतने करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के दौरान पूरे पैलेस को चार दिनों तक बुक किया गया था। इन चार दिनों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी थी। एक कार्यक्रम में ईवेंट ने बताया कि पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका-निक की शादी हुई थी । इन चार दिनों में प्रियंका और निक ने तीन करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे ।
उन्होंने कहा, 'इस लिहाज से देखा जाए तो हमारे पास इतना रेवेन्यू आ गया कि हम तीन महीनों तक आराम से काम कर सकते हैं।' बता दें कि प्रियंका और निक की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी । प्रियंका-निक अपनी संगीत सेरेमनी की वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं ।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। प्रियंका-निक ने इस तरह की अनोखी पहल की है । ऐसा पहली बार होगा कि कोई सेलेब्रिटी अपनी शादी पर बने वीडियो को सीरीज के तौर पर दर्शकों के सामने पेश करेगा। प्रियंका ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी ।
उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा था, "हमारी शादी के संगीत में दोनों परिवारों ने साथ परफॉर्म किया था। एक ऐसा परफॉर्मेंस, जो हमारी प्रेम कहानी को दिखाता है। हमारी जिंदगी से कभी न भूलने वाला एक बेहद खास वक्त।'' यह सीरीज 2020 में रिलीज होगी ।
'दद्दू' बनकर इस अभिनेता ने बॉलीवुड पर किया राज, शादी की दावत में मिला था पहला मौका