{"_id":"5d2053598ebc3e3cca07b599","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jones-shared-throwback-photo-on-4th-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के आजादी दिवस पर प्रियंका ने निक के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, प्यारा सा दिया कैप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेरिका के आजादी दिवस पर प्रियंका ने निक के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, प्यारा सा दिया कैप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jones
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन वह अपने पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस की वजह से हर समय सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों प्रियंका और निक यूरोप में छुट्टियां बिता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी जेठ-जेठानी की शादी में शामिल होने के लिए पेरिस गई थीं।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इस बीच उन्होंने 4 जुलाई को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। बता दें कि इस दिन अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थ्रो बैक तस्वीर शेयर की। जिसमें ये दोनों बेहद खास अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी में अपनी और निक की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका देश का शुक्रिया अदा भी किया है।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनके दोस्तों के बीच प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। निक की इस तस्वीर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी जेठ-जेठानी की शादी में शामिल होने के लिए पेरिस गई थीं। जो जोनस और सोफी टर्नर ने पेरिस में दोबारा शादी की थी। शादी का जश्न करीब एक हफ्ते तक चला था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।