सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ते ही हुआ था 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, सरेआम दिखी थी सलमान की नाराजगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Jul 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Salman khan high voltage drama On Bharat Film
Salman Khan and Priyanka Chopra - फोटो : social media

पिछले साल जैसे ही खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया है। हर तरफ देसी गर्ल की चर्चा होने लगी। 'भारत' को न कहने के पीछे की वजह प्रियंका और निक जोनस की शादी थी। प्रियंका के इस फिल्म के छोड़ने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बाद में फिल्म में बेशक कटरीना की एंट्री हुई लेकिन सलमान प्रियंका को खरी खोटी सुनाने से बाज नहीं आए। आइए आपको बताते हैं उन 4 मौकों के बारे में जब सरेआम दिखी सलमान की नाराजगी।

Priyanka Chopra and Salman khan high voltage drama On Bharat Film
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media
जब सलमान ने कहा था पति के लिए छोड़ा 'भारत' को
सलमान खान ने एक इंटरव्यू में प्रियंका के भारत छोड़ने पर कहा था, 'जहां लड़कियां फिल्मों के लिए अपने पति को भी छोड़ने को तैयार हो जाती हैं, वहीं प्रियंका ने 'भारत' को छोड़ दिया। थैंक्यू प्रियंका, मैं हमेशा तुम्हारा शुक्रगुजार रहूंगा' 
Priyanka Chopra and Salman khan high voltage drama On Bharat Film
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा

सलमान के कहने पर भी नहीं लौटी थीं प्रियंका
सलमान ने एक बार अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था- फिल्म 'भारत' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद भी प्रियंका ने मुझे कॉल तक नहीं किया। मैंने उन्हें समझाने की खूब कोशिश की थी, मैंने उन्हें कहा कि हम डेट्स चेंज कर देंगे लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि शादी की तैयारियों में उनको कितना वक्त लगेगा। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उन्हें सोचना चाहिए था कि इससे हमें बुरा लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Salman khan high voltage drama On Bharat Film
Salman Khan, Katrina and Priyanka - फोटो : twitter
जब सलमान ने कहा था- वो खुद फिल्म मांगने आई थीं
सलमान ने प्रियंका के बारे में कहा था, "प्रियंका इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत इच्छुक थीं। पहले हम कटरीना को लेने की ही सोच रहे थे, लेकिन अली ने कहा कि उन्हें एक हिंदुस्तानी लड़की की तलाश है। लेकिन अली ने कहा कि प्रियंका का फोन आया था। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Salman khan high voltage drama On Bharat Film
सलमान और प्रियंका
लगातार मारते रहे ताना
सलमान से कई जगह ये भी पूछा गया कि क्या आने वाले समय में वो प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करेंगे। इस पर सलमान खान का जवाब तंजनुमा था। उन्होंने कहा था- अगर उसके पास मेरे लायक कोई काम होगा तो मैं वो जरूर करूंगा। इससे पहले भी सलमान कह चुके थे कि प्रियंका को उनके साथ काम ही नहीं करना था।

फिलहाल अब सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की ये कोल्ड वार देखकर एक बात तो तय है कि आने वाले समय में भी दोनों एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे ऐसा नामुमकिन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed