{"_id":"5f04c62e8ebc3e8bf2143026","slug":"priyanka-chopra-and-virat-kohli-are-only-indian-celebrities-who-appear-in-instagram-rich-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के लेती हैं इतने करोड़ रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक पोस्ट के लेती हैं इतने करोड़ रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में इस बार केवल एक ही बॉलीवुड सेलेब का नाम है। ये बॉलीवुड सेलेब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं । इसी के साथ प्रियंका इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
इंस्टाग्राम के शैड्यूलिंग टूल HopperHQ ने ये लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 28वें नंबर पर हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से करोड़ों की कमाई करती हैं। प्रियंका एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब 2.16 करोड़ रुपये लेती हैं। बता दें कि पिछले साल प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी हैं। विराट इस लिस्ट में प्रियंका से दो पायदान ऊपर यानी 26वें नंबर पर हैं। विराट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब 2.21 करोड़ रुपये लेते हैं। बता दें कि प्रियंका और विराट दोनों ही केवल इस लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका, ड्वेन जॉनसन
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिनेता ड्वेन जॉनसन का नाम है। यानी ड्वेन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। ड्वेन के अलावा इस लिस्ट में काइली जेनर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किम कार्दशियन, सेलेना गोमेज, एरियाना ग्रांडे, बियॉन्से नोल्स, जस्टिन बीबर, टेलर स्विफ्ट जैसे कई सितारे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बीते साल भी इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली का ही नाम था। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो एबीसी स्टूडियो की सीरीज क्वांटिको का तीसरा सीजन खत्म होने के दो साल बाद प्रियंका ने प्राइम वीडियो के साथ दो साल की डील साइन की है। इस डील के बदले प्रियंका को एक मोटी रकम मिलने की बात कही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।