बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कॉमेडियन वीर दास के लॉस एंजिल्स में हुए शो के दौरान ली गई कुछ फोटो और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Social Media: कॉमेडियन वीर दास के शो में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ‘आप बहादुर और प्रेरणादायक हो’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीर दास के शो के दौरान ली गई फोटोज शेयर की हैं। किसी में वह वीर दास से बात करते हुए नजर आ रही हैं, तो किसी में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने वीर दास की परफॉर्मेंस की एक छोटी सी वीडियो भी शेयर की है। प्रियंका ने ड्रेसिंग रूम से भी फोटो साझा की, जिसमें वह कैजुअल आउटफिट और मैसी पोनीटेल में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि क्या दिन है! अपने कमाल के दोस्तों के साथ एक कमाल के दोस्त को वो करते हुए देखना, जो वह सबसे बेहतर करता है। वीर दास आप बहुत बहादुर और प्रेरणादायक हो। आपने मुझे हंसा कर मेरी आंखों में आंसू ला दिए। हमें इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों के बारे में भी लिखा।
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर वीर दास ने कमेंट कर लिखा कि आने के लिए शुक्रिया! हम जैसी लोगों के लिए सभी दरवाजे खोलने के लिए भी धन्यवाद। हमेशा कमाल, कूल और फनी रहने के लिए धन्यवाद। मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। इसके अलावा फैंस भी इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल वीर दास के अमेरिका में हुए शो में भारत को लेकर कई बातें की थीं, जिसे लेकर देश के तमाम हिस्सों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। दरअसल, वीर दास ने वाशिंगटन के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में हुए एक शो में कहा था कि मैं उस भारत से आता हूं, जहां दिन में औरतों को पूजते हैं और रात में उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। अपने इसी शो में की गई कई बातों को लेकर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।