फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रांड वैल्यू के मामले में प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख, सलमान और अक्षय को पछाड़ा, लिस्ट में सबसे नीचे हैं कंगना

Thu, 24 Dec 2020 07:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra beats Akshay Kumar Salman Khan and Shahrukh khan in brand value
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insatgram

दुनियाभर में नाम कमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर रेस में सभी को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे करोड़ों कमाने वाले स्टार्स को प्रियंका ने झटका देते हुए पछाड़ दिया है। फिल्म स्टार्स की ब्रांड वैल्यू तय करने वाली एक कंपनी ने एक दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, ब्रांड वैल्यू के मामले में प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से कहीं ज्यादा आगे हैं।

Priyanka Chopra beats Akshay Kumar Salman Khan and Shahrukh khan in brand value
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : isntagram/iamsrk, deepikapadukone

इस कंपनी की रिपोर्ट में बाताया गया है कि शाहरुख की ब्रांड वैल्यू 2.09 अरब रुपये है, वहीं दीपिका पादुकोण ने इस मामले में किंग खान को पीछे छोड़ दिया है। उनकी ब्रांड वैल्यू 2.11 अरब रुपये है। अक्षय कुमार और सलमान खान इन दोनों एक्टर से आगे निकल गए हैं। 

Priyanka Chopra beats Akshay Kumar Salman Khan and Shahrukh khan in brand value
अक्षय कुमार, सलमान खान - फोटो : instagram/akshaykumar, beingsalmankhan

सलमान खान की ब्रांड वैल्यू करीब 2.52 अरब रुपये है तो वहीं उनसे आगे अक्षय कुमार हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू करीब 2.60 अरब रुपये है। इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मारी है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री की ब्रांड वैल्यू करीब 2.65 अरब रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra beats Akshay Kumar Salman Khan and Shahrukh khan in brand value
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किस आधार पर तैयार की रिपोर्ट
कंपनी ने यह डाटा सोशल मीडिया और गूगल सर्च के आधार पर तय किया है। इसके अलावा कंपनी बीती तिमाही में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें पहले नंबर पर कृति सेनन, दूसरे पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरे पर आलिया भट्ट रही हैं। हालांकि इन अभिनेत्रियों ने इस मामले में अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra beats Akshay Kumar Salman Khan and Shahrukh khan in brand value
प्रियंका चोपड़ा और कंगना - फोटो : फाइल

ओवरऑल ब्रांड स्कोर की बात करें 41.76 के साथ शाहरुख खान इस मामले में पहले नंबर हैं। जबकि 41.26 के साथ प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं। वहीं कंगना रणौत का स्कोर 9.87 है, जो इस लिस्ट में सबसे कम है। 

फिल्मी परिवारों के वो बच्चे जिन्हें एक्टिंग से है बिल्कुल परहेज, अलग प्रोफेशन से करते हैं जबरदस्त कमाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed