सब्सक्राइब करें

फिल्मी परिवारों के वो बच्चे जिन्हें एक्टिंग से है बिल्कुल परहेज, अलग प्रोफेशन से करते हैं जबरदस्त कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 24 Dec 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
These star kids who belong to Filmy family but chose different profession
बॉलीवुड स्टार किड्स - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में कई स्टार्स के ऊपर अक्सर नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगता है। साल 2020 में तो ये मुद्दा कुछ ज्यादा ही खुलकर सामने आ गया। पिछले कुछ सालों में आउटसाइडर्स से ज्यादा स्टार किड्स ने ही पर्दे पर दस्तक दी है। हालांकि इनमें कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो फिल्मी परिवार से होते हुए भी बॉलीवुड से दूर रहते हैं और आज तक पर्दे पर नजर नहीं आए। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में जिन्होंने एक्टिंग छोड़कर दूसरे प्रोफेशन में बनाया अपना करियर।

Trending Videos
These star kids who belong to Filmy family but chose different profession
सोनम कपूर और रिया कपूर

रिया कपूर

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर को हर कोई जानता हैं। सोनम ने अपने करियर में हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन रिया कपूर फिल्मों से दूर रहती हैं। रिया के पिता अनिल बॉलीवुड के दिग्गज सितारे हैं और भाई हर्षवर्धन भी फिल्मों में आ चुके हैं। हालांकि रिया एक्टिंग से दूर रहकर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। उन्होंने आएशा, खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These star kids who belong to Filmy family but chose different profession
anshula kapoor - फोटो : social media

अंशुला कपूर

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर का भी पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उनके पिता, भाई और बहन सभी फिल्मों का हिस्सा हैं, लेकिन अंशुला ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया। अंशुला गूगल में जॉब कर चुकी हैं। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की स्पोर्ट्स ब्रांड अंबेसडर भी रह चुकी हैं। वो फैनकाइंड नाम का एक ऑनलाइन फंडरेंजिंग प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं।

These star kids who belong to Filmy family but chose different profession
कृष्णा श्रॉफ

कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पिता के अलावा उनके भाई टाइगर भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। हालांकि टाइगर की तरह कृष्णा को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। उन्होंने फिल्म मुन्ना माइकल में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था, लेकिन उन्हे एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने 2018 में  मुंबई में मिक्स मार्शल आर्ट का एक जिम खोला था। वो फंक्शनल ट्रेनिंग को देशभर में बढ़ावा देने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
These star kids who belong to Filmy family but chose different profession
त्रिशाला दत्त

त्रिशाला दत्त

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त भी एक्टिंग से कोसों दूर हैं जहां त्रिशाला के दादा-दादी और उनके पिता फिल्मों से गहरा संबंध रखते हैं तो वहीं त्रिशाला ने खुद को एक्टिंग से दूर रखा है। हालांकि उनके पिता संजय दत्त भी नहीं चाहते कि त्रिशाला फिल्मों में आएं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed