फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Global Star Priyanka Chopra: प्रियंका ने बॉलीवुड में छाेड़ी अभिनय की गहरी छाप, हॉलीवुड में बना ली अलग पहचान

Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड में बेहतरीन फिल्मों के जरिए भारतीय दर्शकों का दिल जीतने के बाद वह हॉलीवुड चली गईं। वहां जाकर भी प्रियंका ने अपना जादू चला दिया। 
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Become Global Stars The Matrix Love Again A Kid Like Jake
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल के तौर पर जाना जाता है। कुछ साल पहले प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख किया था। साथ ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करके वहीं बस गई हैं। बीच-बीच में एक-दो हिंदी फिल्में भी की हैं। प्रियंका पूरी तरह से हॉलीवुड की होकर रह गई हैं। अब तक कई बड़ी फिल्मों का वो हिस्सा बन चुकी हैं, कई फिल्मों में लीड रोल भी किए हैं। खबर है कि अगले साल वह एक बॉलीवुड फिल्म कर सकती हैं। प्रियंका ने अब तक कौन सी हॉलीवुड फिल्मों में अपना जादू चलाया है, जानिए।

Priyanka Chopra Become Global Stars The Matrix Love Again A Kid Like Jake
फिल्म 'बेवॉच' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बेवॉच 
साल 2017 में प्रियंका ने एक हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की थी। इस फिल्म में प्रियंका ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में ड्वेन जॉनसन ने अहम भूमिका निभाई थी। हाल ही में ड्वेन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को याद किया और उनकी एक्टिंग की तारीफ की। 

 

 

Priyanka Chopra Become Global Stars The Matrix Love Again A Kid Like Jake
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैट्रिक्स 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

द मैट्रिक्स 2
फिल्म ‘द मैट्रिक्स रेसररेक्शंस’ में भी प्रियंका ने सती नाम का एक किरदार किया। फिल्म में रोल बड़ा नहीं था, मगर बहुत अहम था। फिल्म में प्रियंका को कीनू रीव्स जैसे नामी हॉलीवुड कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Become Global Stars The Matrix Love Again A Kid Like Jake
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लव अगेन
लव अगेन पूरी तरह से प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म थी। इसमें प्रियंका ने ऐसी लड़की का रोल किया है, जो फिर से प्यार करने की कोशिश करती है। इस जर्नी को फिल्म में दिखाया गया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Become Global Stars The Matrix Love Again A Kid Like Jake
फिल्म 'ए किड लाइक जेक' में प्रियंका - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ए किड लाइक जेक
फिल्म ‘द किड लाइक जेक’ में प्रियंका चोपड़ा ने एक सिंगल मदर का रोल निभाया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed