{"_id":"5d2f1cbb8ebc3e6d08069864","slug":"priyanka-chopra-birthday-shah-rukh-khan-and-gauri-relation-affected-by-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौरी के रहते प्रियंका चोपड़ा से भी शादी करना चाहते थे शाहरुख, ये 'लव स्टोरी' क्यों रह गई अधूरी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गौरी के रहते प्रियंका चोपड़ा से भी शादी करना चाहते थे शाहरुख, ये 'लव स्टोरी' क्यों रह गई अधूरी?
Wed, 17 Jul 2019 07:15 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 17 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka and shahrukh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को जन्मदिन मनाती हैं। प्रियंका अब भले की निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हों, लेकिन बॉलीवुड में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब सुनने को मिली थीं। उनका नाम किंग खान यानी शाहरुख खान से भी जुड़ा था। शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक माने जाते हैं। शाहरुख गौरी के कितने बड़े दीवाने हैं यह भी सब जानते हैं। फिर भी इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था प्रियंका चोपड़ा की वजह से यह जोड़ा अलग होने के कगार पर आ गया था।
Priyanka and shahrukh
- फोटो : file photo
एक समय पर शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों ने बॉलीवुड में ही नहीं शाहरुख-गौरी के घर में भी उथल-पुथल मचा दी थी। अफवाहें तो यहां तक आई थीं कि प्रियंका और शाहरुख ने छिप कर शादी कर ली है, लेकिन वह गौरी ही थीं जिन्होंने इन सारी अफवाहों पर यकीन करने से मना कर दिया। शुरुआत तब हुई थी जब अचानक ही शाहरुख की जिंदगी में प्रियंका की अहमियत बढ़ गई।
Priyanka and shahrukh
- फोटो : file photo
दूसरी हीरोइनों के बदले शाहरुख प्रियंका की पहली पसंद बन गईं लेकिन गौरी ने इसे सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता बताकर बात टाल दी। खास दोस्त सुजैन और अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर के लाख समझाने पर भी गौरी असलियत नहीं देखना चाहती थीं। फिर एक वक्त आया जब गौरी का भी विश्वास अपने पति पर से हिल गया। गौरी को तब शक होने लगा जब प्रियंका भी उनके घर मन्नत की हर उस पार्टी का हिस्सा होने लगीं जिसमें सिर्फ करीबी ही आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka and shahrukh
- फोटो : file photo
फिल्म डॉन 2 की बर्लिन में शूटिंग पूरी कर के जब एसआरके घर लौटे तो उन्होंने पार्टी रखी जिसमें प्रियंका भी बुलाई गईं। ताज्जुब की बात थी कि प्रियंका और गौरी ने काफी अच्छा वक्त बिताया और खूब बाते कीं। मेहर और सुजैन ने गौरी को प्रियंका के रवैये से सतर्क रहने की सलाह भी दी लेकिन गौरी ने उन्हें ही चुप करा दिया। धीरे धीरे गौरी भी समझने लगीं कि प्रियंका का आना जाना कुछ वक्त का नहीं बल्कि लंबा चलने वाला सिलसिला है। इस बीच शाहरुख और प्रियंका भी अवार्ड फंक्शन, ब्रांड एंडॉर्समेंट, फिल्म फेस्टिवल में साथ दिखने लगे।
विज्ञापन
shahrukh khan and priyanka chopra
- फोटो : file photo
शाहरुख प्रियंका पर इतने मेहरबान रहते थे कि जिस पार्टी में उनका नाम गेस्ट लिस्ट में नहीं भी होता था, वहां भी लिखवा देते थे। करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख प्रियंका के बीच जो हुआ वह गौरी शायद ही कभी भूल पाएंगी। खबरों की मानें तो करण और प्रियंका के बीच कुछ कहा सुनी होने के चलते रिश्ते खराब चल रहे थे लेकिन शाहरुख के कहने पर करण को प्रियंका को भी पार्टी में बुलाना पड़ा। प्रियंका के आने पर शाहरुख ने उठ कर उन्हें पार्टी में सबसे मिलवाया जबकि गौरी एक कोने में अलग खड़ी रहीं।