{"_id":"578c68c44f1c1b9032c4bcf5","slug":"priyanka-chopra-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: प्रियंका चोपड़ा, बरेली की लड़की ने अपने दम पर जीता जग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spcl: प्रियंका चोपड़ा, बरेली की लड़की ने अपने दम पर जीता जग
Mon, 18 Jul 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड का ऐसा नाम हैं, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका का आज जन्मदिन है। 34 की हो रही प्रियंका अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती है, अपनी निजी जिंदगी में कड़ी बातें कहने के लिए भी वो पहचान रखती हैं। प्रियंका की बगल पर हुए सवाल हो या उनका बिकिनी पहनना प्रियंका अपने जवाब से सबको चुप करना जानती हैं। जन्मदिन पर प्रियंका की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर
2 of 9
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मों में आना और फिर दुनियाभर में छा जाना किसी फिल्मी कहानी जैसा ही है। 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने फिल्मों में आने की ठानी। मिस वर्ल्ड होने के बावजूद रास्ता आसान नहीं था। प्रियंका को गोविंदा के साथ एक फिल्म मिली लेकिन रिलीज नहीं हो सकी। सनी देओल के साथ हीरो में दिखी, ये फिल्म भी फ्लॉप। आखिर एक और मौका उन्हें 2003 में अक्षय कुमार के साथ 'अंदाज' में। फिल्म में उनसे ज्यादा अहम रोल लारा दत्ता का था लेकिन प्रियंका ने हां कह दी।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर
3 of 9
प्रियंका को 'अंदाज' ने मशहूर कर दिया। उनकी एक्टिंग, अक्षय कुमार के साथ अंतरंग सीन और अक्षय के साथ उनके अफेयर की खबरों ने उन्हें मशहूर कर दिया। इसके बाद तो प्रियंका की गाड़ी चल निकली और उन्होंने जल्दी ही अपने साथ की कई हीरोइनों को बहुत पीछे छोड़ दिया। मैरीकॉम जैसे किरदार पर्दे पर निभाने वाली प्रियंका निजी जिंदगी में भी किसी से डरने वाली नहीं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब उनके एक फोटोशूट में उनकी बगल दिखी और उस पर हुए कुछ सवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर
4 of 9
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया (देखें तस्वीर)। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये खूब ट्रोल हुआ। कह गया कि बगल इतनी चिकनी कैसे हो सकती है तो प्रियंका ने इसका जवाब दिया और वो भी एक दूसरी तस्वीर के साथ।
विज्ञापन
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर
5 of 9
प्रियंका ने एक दूसरी फोटो शेयर की, जिसमें उनके दोनों हाथ ऊपर हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कहा कि हां, मेरी बगल इतनी ही चिकनी है और इसमें कोई फोटोशूट नहीं है। इसके बाद तो जैसे सबकी बोलती बंद हो गई। हॉलीवुड एक्टर के साथ किस और बिकनी को लेकर भी वो कुछ ऐसी ही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।