बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' का काम हो या उनकी निजी जिंदगी, दोनों के ही चर्चा अक्सर आम होते जा रहे हैं। बॉलीवुड को लेकर कई तड़कते-फड़कते खुलासों के बाद से प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। अपनी एक्सन सीरीज 'सिटाडेल' और फिल्म 'लव अगेन' के प्रमोशन के दौरान किए गए खुलासों का दौर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हाल ही में प्रियंका ने एक बार फिर पति निक और उनके बारे में खुलकर बात की। प्रियंका ने बताया कि आखिर उन्हें कैसा लगा था जब उन्हें यह पता लगा था कि निक ने सात साल की उम्र में उन्हें मिस वर्ल्ड बनते देखा था।
Priyanka Chopra: सात साल की उम्र से ही प्रियंका के 'पीछे' पड़े थे निक, खुलासे पर ऐसा था देसी गर्ल का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक टॉक शो में वह कहानी सुनाती दिखीं, जो उनकी सास डेनिस ने उन्हें सुनाई थी। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं पता निक और उनके एज गैप पर कैसे रिएक्ट किया जाए। प्रियंका चोपड़ा ने बताया, 'जब मेरी सास ने मुझे कहानी सुनाई कि मेरे मिस वर्ल्ड जीतने के समय निक महज सात साल के था, तो मैंने कहा मुझे नहीं पता...। जब मैं सिर्फ 18 साल की हुई थी, मैंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। मेरी सास ने कहा मुझे याद है, जब तुमने जीते था तो मैंने तुम्हे देखा था!'
Alia Bhatt: किसी को आलिया पर गर्व तो किसी ने बताया कटरीना की कॉपी, KJO से लेकर सासू मां तक ने ऐसे किया रिएक्ट
प्रियंका ने आगे कहा, 'मेरी सास मुझसे आगे बोली कि मुझे यह पूरी तरह से याद है कि निक सात साल का था। निक ने अपने पिता केविन के साथ बैठकर तुम्हें जीतते हुए देखा था। यह बहुत अजीब है! यह शायद आज से तकरीबन 22 साल पहले की बात है। वह सात साल के थे और मैं 17 साल की और वो वहां बैठे थे और मुझे देख रहे थे। यह बहुत ही अजीब था। मुझे लगता है कि लोग एक-दूसरे के साथ रहने के लिए बने हैं, चाहे आपके जीवन में कितने भी समय के लिए क्यों न हो।'
कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड के डार्क फेज का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं पहली बार 20 साल पहले इंडस्ट्री में शामिल हुई थी, तो हमने कभी इसके बारे में बात नहीं की थी। तब अभिनेत्रियों से यह उम्मीद की जाती थी कि वह दुबली-पतली हो, उसकी पेल्विक बोन दिखती हो और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो वहां कैसे पहुंचती हैं। लेकिन आपको ऐसा ही दिखना चाहिए और जो ऐसा नहीं है वह सुंदर नहीं है।'
IB71 Movie Review: देशभक्ति का गुमनाम पाठ लेकर आई विद्युत की नई फिल्म, संकल्प रेड्डी के साथ मिलकर सजाई चौसर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से पहली बार ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला में 2017 में मिले थे। इसके एक साल बाद ही दोनों ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। साल 2022 में प्रियंका और निक जोनस ने सैरोगेसी से बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम मालती है।