फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: 'दहाड़' फेम सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, आखिर करियर की शुरुआत में क्यों की सहायक भूमिकाएं?

Fri, 12 May 2023 11:00 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 12 May 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Dahaad Fame Sonakshi Sinha Reveal Why She Chooses subservient roles In The Beginning Of Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में पुरुष प्रधान फिल्मों को चुना था, जिसमें महिलाओं की भूमिका कुछ खास नहीं थी। सोनाक्षी ने बीते कुछ वर्षों में एक बदलाव किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसको लेकर बात की है।

Dahaad Fame Sonakshi Sinha Reveal Why She Chooses subservient roles In The Beginning Of Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी ने सहायक रोल को लेकर किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि उन्होंने पहले सहायक भूमिकाएं क्यों चुनीं और उनकी पसंद में क्या बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में  सहायक भूमिकाएं कीं हैं, क्योंकि वह बड़ी फिल्में थीं और उन्हें उनमें काम करने का मौका मिला था। ऐसी फिल्मों की दर्शकों के बीच ज्यादा पहुंच थी। इस प्रकार उन फिल्मों ने उन्हें फेमस भी बना दिया। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने एक ऐसी फिल्म की जिसमें सारा दारोमदार उन्हीं के कंधे पर था और यह उनके लिए सबसे ज्यादा सेटिस्फाइंग एहसास था। सोनाक्षी ने फिल्म अकीरा में लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने जमकर एक्शन सीन किए थे। 

Dahaad Fame Sonakshi Sinha Reveal Why She Chooses subservient roles In The Beginning Of Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

दहाड़ में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने की बात
सोनाक्षी ने आगे कहा कि इस तरह की भूमिकाएं निभाने के बाद जो संतुष्टि मिलती है, वह किसी और चीज से मेल नहीं खाती है। इससे उनमें बदलाव आया और इस तरह से उन्होंने भूमिकाएं चुननी शुरू कीं। एक्ट्रेस अब जल्द ही वेब सीरीज दहाड़ में नजर आएंगी, जहां वह एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस ने अपने रोल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि यह अब तक की गई किसी भी भूमिका से काफी अलग है। रीमा कागती और जोया अख्तर ने इस सीरीज को लिखा है। सोनाक्षी ने कहा उन्होंने एक ऐसे कैरेक्टर का निर्माण किया है जो न सिर्फ बेखौफ है, बल्कि एक रोल मॉडल बनने की क्षमता भी रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dahaad Fame Sonakshi Sinha Reveal Why She Chooses subservient roles In The Beginning Of Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी संग विजय वर्मा आएंगे नजर
वहीं, हाल ही में वेब सीरीज दहाड़ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान कई सितारों ने शिरकत थी। सोनाक्षी के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आईं थी। वहीं, इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा और गुलशन देवैया नजर आएंगे। 

Ab Dilli Dur Nahin Review: संघर्ष के सबक सिखाती इमरान की डेब्यू फिल्म, यूपीएससी परीक्षा की राह दिखाती कहानी

विज्ञापन
Dahaad Fame Sonakshi Sinha Reveal Why She Chooses subservient roles In The Beginning Of Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सीरीज
दहाड़ 2023 बर्लिनले फिल्म फेस्टिवल में पेश की जाने वाली पहली सीरीज थी, जिसकी आज से ओटीटी पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। 

IB71 Movie Review: देशभक्ति का गुमनाम पाठ लेकर आई विद्युत की नई फिल्म, संकल्प रेड्डी के साथ मिलकर सजाई चौसर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed