फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: किसी को आलिया पर गर्व तो किसी ने बताया कटरीना की कॉपी, KJO से लेकर सासू मां तक ने ऐसे किया रिएक्ट

Fri, 12 May 2023 10:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 12 May 2023 10:31 AM IST
सार

आलिया भट्ट इटैलियन क्लोदिंग ब्रांड की एंबेस्डर बन गई हैं। एक्ट्रेस की इस उपलब्धि पर करण जौहर समेत अनुष्का शर्मा जैसे सितारे खुशी जाहिर करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt become first Indian global brand ambassador for Gucci karan neetu kapoor anushka sharma react
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर हर तरह के किरदार में फिट बैठने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में बड़ी घोषणा की है। आलिया ने बताया है कि वह इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस गुची की इंडियन ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। इस बात की खुशी आलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। वहीं, इस पर फैंस समेत सितारे भी एक्ट्रेस को दिल खोलकर बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। 

Alia Bhatt become first Indian global brand ambassador for Gucci karan neetu kapoor anushka sharma react
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 'मेट गाला 2023' डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने गुची की ब्रांड एंबेस्डर बनने की घोषणा कर फैंस का दिल जीत लिया है। आलिया ने अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'गुची को न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर रिप्रेजेंट करने पर मुझे गर्व हो रहा है। गुची की विरासत ने मुझे हमेशा प्रेरित और आकर्षित किया है।'

Alia Bhatt become first Indian global brand ambassador for Gucci karan neetu kapoor anushka sharma react
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की इस घोषणा के तुरंत बाद फिल्म मेकर करण जौहर ने इस पर टिप्पणी की। वर्ष 2012 में 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट को लॉन्च करने वाले करण ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'गर्व गर्व गर्व।' वहीं, इस पर आलिया की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कमेंट कर लिखा, 'अमेजिंग।' आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा है, 'अमेजिंग खबर...बधाई हो डार्लिंग।' 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt become first Indian global brand ambassador for Gucci karan neetu kapoor anushka sharma react
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट की इस उपलब्धि पर जोया अख्तर, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा, जान्हवी कपूर और वाणी कपूर जैसी हसीनाएं भी लव और स्माइली वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाती नजर आई हैं। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा है, 'इस साल इंडस्ट्री पर आलिया का राज होगा।' दूसरे ने लिखा, 'आलिया का हर अंदाज शानदार है, जल्द ही वह सफलता के और परचम लहराएंगी।' हालांकि, आलिया के इस पोस्ट पर ट्रोल्स ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें कटरीना कैफ की कॉपी बता दिया है। 

Johnny Depp: जॉनी डेप ने किया 'मोदी' की स्टार कास्ट का एलान, फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे अल पचीनो

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
Alia Bhatt become first Indian global brand ambassador for Gucci karan neetu kapoor anushka sharma react
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फैमिली ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके अपोजिट रणवीर सिंह होंगे। फिल्म के साथ करण जौहर भी बतौर निर्देशक सालों बाद वापसी करने जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed