फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bindu: 'गुड्डी के लिए जया को दे दिया अवॉर्ड लेकिन मुझे नहीं...', भेदभाव पर वर्षों बाद छलका बिंदू का दर्द

Fri, 12 May 2023 10:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 12 May 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
bindu regrets not getting award for do raaste actress said because she was newcomer but jaya won it for guddi
बिंदू - फोटो : social media

सत्तर और अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री बिंदू को तो सभी जानते हैं। बिंदू ने उस दशक की फिल्मों में विलेन का किरदार बखूबी निभाया था। हिंदी फिल्मों में उन्होंने 1962 में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। अब बिंदू ने खुलासा किया है कि करियर के शुरुआत में उनको अवॉर्ड्स नहीं दिए गए, क्योंकि तब वह इंडस्ट्री में नई थीं। वह कई बार फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट हुईं, लेकिन एक भी बार अवॉर्ड नहीं जीत पाईं। जबकि जया बच्चन को गुड्डी के लिए अवॉर्ड मिला था। 

bindu regrets not getting award for do raaste actress said because she was newcomer but jaya won it for guddi
बिंदू - फोटो : सोशल मीडिया

बिंदू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो दो रास्ते और 'इत्तेफाक' जैसी फिल्मों से मिलीं। इसके बाद उन्होंने 'कटी पतंग', 'अभिमान', 'इम्तिहान', 'छुपा रुस्तम' और 'प्रेम नगर' जैसी हिट फिल्में दीं। वहीं जया बच्चन ने फिल्म 'गुड्डी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बिंदू ने बताया कि जूरी ने फिल्म दो रास्ते को सबसे ज्यादा वोट दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उनको अवॉर्ड नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें- Ab Dilli Dur Nahin Review: संघर्ष के सबक सिखाती इमरान की डेब्यू फिल्म, यूपीएससी परीक्षा की राह दिखाती कहानी

bindu regrets not getting award for do raaste actress said because she was newcomer but jaya won it for guddi
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया

बिंदू ने आगे भी इस बात का खुलासा किया और कहा कि 'ये सब अंदर की बातें हैं। मुझे पता भी चला था कि कि सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद मुझे अवॉर्ड नहीं दिया गया। ऐसा एक बार नहीं बल्कि तीन से चार बार हुआ और ऐसा हमेशा फिल्मफेयर में हुआ है।' बिंदू ने बताया कि मुझे दो रास्ते के लिए नॉमिनेशन भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bindu regrets not getting award for do raaste actress said because she was newcomer but jaya won it for guddi
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया

बिंदू कहती हैं कि 'जूरी मेंबर्स ने उनसे कहा कि हम आपको पहली फिल्म के लिए अवॉर्ड कैसे दे सकते हैं? लेकिन बाद में उन्होंने जया बच्चन को गुड्डी के लिए एक अवॉर्ड दे दिया, जबकि वह उनकी भी पहली ही फिल्म थी, क्योंकि वह हीरोइन थीं। उन्होंने मुझे अवॉर्ड नहीं दिया। मुझे वोट मिले, लेकिन फिर भी मुझे अवॉर्ड नहीं दिया। मुझे दास्तान के लिए भी नॉमिनेट किया गया, नॉमिनेशन्स भी मिले लेकिन इस बार फिर अवॉर्ड नहीं दिया गया।'

विज्ञापन
bindu regrets not getting award for do raaste actress said because she was newcomer but jaya won it for guddi
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि उ'स वक्त मुझे बहुत तकलीफ हुई, क्योंकि जब आप काम में नए-नए होते हैं और आपको अवॉर्ड मिलता है तो उससे आत्मविश्वास बढ़ता है। तब एक उत्साह और खुशी ही अलग होती है, यह आपको प्रेरणा देता है।' बिंदू ने आगे कहा कि 'नए कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनको पुरस्कार जरूर दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed