फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: अमेरिका में खुद को अकेला महसूस करती थीं प्रियंका चोपड़ा, बाथरूम में खाना खाकर गुजारे थे दिन

Sat, 29 Apr 2023 10:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra citadel actress reveals she used to have lunch alone in bathroom in America in her school life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान काफी संघर्ष का सामना किया है। आज वह सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। दरअसल, अभिनेत्री अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती हैं। इससे पहले वह अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए यूएस गई थीं, तब उन्हें वहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में अब अभिनेत्री ने खुलासा किया।

Priyanka Chopra citadel actress reveals she used to have lunch alone in bathroom in America in her school life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पहली बार जब वह हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं, तब वह खुद को अकेला महसूस करती थीं। उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी थी। वह विदेशियों के बीच खुद को कमजोर महसूस करती थीं। शुरुआती दौर में उन्होंने खुद को इतना कमजोर महसूस किया कि वह स्कूल के साथियों के साथ बैठकर लंच करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं। कुछ हफ्तों तक उन्होंने इन परेशानियों का सामना किया। फिर, धीरे-धीरे चीजें सुधरने लगीं।

Vicky Kaushal: 'शादी का लड्डू' खाकर और लोगों को विक्की ने दी सलाह, कटरीना की पंजाबी पर भी दिया मजेदार रिएक्शन

Priyanka Chopra citadel actress reveals she used to have lunch alone in bathroom in America in her school life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं अपना लंच बाथरूम में करती थी, क्योंकि मैं बहुत घबराई हुई थी। मुझे नहीं पता था कि कैफेटेरिया में खाना कैसे मिलता है। मैं स्टॉल से खाना लेती थी। वेंडिंग मशीन से चिप्स निकलते थे और बाथरूम में जाकर खा लेती थी। जल्दी से खाना खाकर मैं अपने क्लास में चली जाती थी। ऐसे में मुझे दूसरे बच्चों से भी मिलना नहीं पड़ता था। तीन से चार हफ्तों तक चीजें ऐसी ही चलती रहीं, फिर बाकी बच्चों को देखकर मैंने वहां के रहन-सहन को जाना और धीरे-धीरे नॉर्मल हुई।

Dipika Chikhlia: जब 'राम तेरी गंगा मैली' का ऑडिशन देने पहुंची थीं 'सीता' राज कपूर ने यह कह कर भेज दिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra citadel actress reveals she used to have lunch alone in bathroom in America in her school life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने खुलासा किया कि शुरुआत में जब वह यूएस आई थीं तो काफी डरी और सहमी हुई रहती थीं। बाकी लोगों के साथ घुलना-मिलना उनके लिए आसान नहीं था। वह खुद को बेवकूफ की तरह लोगों के सामने पेश नहीं करना चाहती थीं, इसलिए शुरुआत में उन्होंने सब से दूरी बनाए रखी। तीन-चार हफ्ते तक उन्होंने सबको देखा और नोटिस किया। फिर, उन्होंने धीरे-धीरे वह चीजें अपनाईं और क्लासमेट्स के साथ घुलना-मिलना शुरू किया।

International Dance Day: अभिनय ही नहीं डांस में भी आगे हैं ये बॉलीवुड सितारे, दुनिया करती है सलाम

विज्ञापन
Priyanka Chopra citadel actress reveals she used to have lunch alone in bathroom in America in her school life
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बात करें अभिनेत्री के फिल्मी करियर की तो वह हाल ही में द रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस सीरीज में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है। अब वह अगली बार 'लव अगेन' और 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

Zarina Wahab: राबिया खान की चुनौती पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट, बोलीं- संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed