फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: आम की तस्करी करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा! तस्वीर शेयर कर पूछा- क्या यह लीगल है?

Mon, 17 Apr 2023 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Apr 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Eat Mangoes During Get Ready For Citadel Promotion says A Moment For Me
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रियंका अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां भी सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर देसी गर्ल अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में प्रियंका ने आम की स्मगलिंग को लेकर सवाल किया है। उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।


Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश

Priyanka Chopra Eat Mangoes During Get Ready For Citadel Promotion says A Moment For Me
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस अपने लंदन के घर में तसल्ली से बैठकर आम खाते हुए नजर आ रही हैं। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका बाथरोब पहने नजर आ रही हैं। वहीं, उनके बालों को उनके स्टाइलिस्ट स्टाइल करते दिख रहे हैं। 
Salman khan: अतीक अहमद की हत्या का असर, कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान पहुंचे बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में

Priyanka Chopra Eat Mangoes During Get Ready For Citadel Promotion says A Moment For Me
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथ में एक प्लेट है, जिसमें आम कटे रखे हैं। प्रियंका बड़ी तल्लीनता से आम का लुत्फ उठा रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, 'मेरे लिए सुकून का एक पल।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Eat Mangoes During Get Ready For Citadel Promotion says A Moment For Me
प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फोटो के अलावा प्रियंका ने एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया है। इसमें पासपोर्ट के साथ एक आम रखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ लिखा है, 'क्या आम की स्मगलिंग लीगल है? एक दोस्त के लिए ऐसा पूछ रही हूं।' एक्ट्रेस की इंस्टा स्टोरी देखकर इस बात का साफ अंदाजा हो गया है कि वह आम की दीवानी हैं।

 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Eat Mangoes During Get Ready For Citadel Promotion says A Moment For Me
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरिज 'सिटाडेल' में बिजी हैं। इस एक्शन-थ्रिलर में रिचर्ड मैडेन के साथ वह लीड रोल में नजर आएंगी। यह सीरीज 28 अप्रैल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पहली बार आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Sunny Leone: 'कैनेडी' के ऑडिशन के दौरान काफी डर गई थीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed