सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपना अच्छा-खासा सिक्का जमा लिया है। इन दिनों वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'कैनेडी' का कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रीमियर होगा। इस खबर के बाद सनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप का शुक्रिया अदा किया। अब उन्होंने इस फिल्म के ऑडिशन का अनुभव शेयर किया है।
Sunny Leone: 'कैनेडी' के ऑडिशन के दौरान काफी डर गई थीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' में राहुल भट्ट और सनी लियोनी अहम भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म के लिए दिए गए अपने ऑडिशन का जिक्र करते हुए सनी लियोनी ने बताया कि वह काफी डरावना था। अनुराग कश्यप ने 'कैनेडी' के ऑडिशन के लिए सनी लियोनी को बुलाया था। सनी ने बताया कि जब वह ऑडिशन देने वहां पहुंचीं, तब अनुराग कश्यप के अलावा वहां प्रोडक्शन टीम के दस-बारह लोग मौजूद थे, जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट मौजूद थे। उनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
सनी लियोनी ने इस बारे में बताते हुए आगे कहा कि वहां पहुंचकर वो काफी नर्वस हो गई थीं और अपने कंफर्ट जोन से बाहर थीं। सनी लियोनी के मुताबिक ऑडिशन की पूरी प्रक्रिया काफी तनावपूर्ण रही। उन्हें ऐसा लग रहा था मानो वो कोई बड़ी परीक्षा दे रही हैं।
Namashi Chakraborty: पटना में नमोशी चक्रवर्ती का हुआ भव्य स्वागत, 'बैड बॉय' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे एक्टर
ऑडिशन खत्म होने के बाद अनुराग कश्यप अपनी टीम की ओर मुड़े और उन्होंने उनसे उनका रिएक्शन पूछ लिया और ये सब सनी लियोनी की उपस्थिति में हो रहा था। इससे सनी की हालत उस समय काफी खराब हो गई थी।
Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश
इसके अलावा सनी लियोनी ने खुलासा किया कि 'कैनेडी' से पहले भी वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दे चुकी हैं। यह उनका कोई पहला अनुभव नहीं था। हालांकि, यह अनुभव काफी डरावना रहा। लेकिन, अपने काम से उन्होंने अनुराग कश्यप को प्रभावित किया और फिल्म उनकी झोली में आई।
KKBKKJ Advance Booking: सलमान खान की फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस, 'गेयटी' के सभी शोज लगभग फुल