बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय और लाइफ को लेकर तो लाइमलाइट में रहती ही हैं, इसी के साथ वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए प्रियंका पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपने लॉस एंजलिस के घर से न्यू ईयर मूड में एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में प्रियंका झूले पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं। प्रियंका की ये तस्वीर देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Instagram: लॉस एंजेलिस वाले घर में मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, स्माइल देख फैंस बोले- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम से अपने लॉस एंजलिस के घर से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने घर के बाहर वाले हिस्से में हल्की धूप में झूले पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने पर्पल कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है साथ ही में उन्होंने इससे मैच करते हुए शूज भी पहने हुए हैं। खुले बालों में सनग्लासेस लगाकर स्माइलिंग फेस के साथ प्रियंका का लुक बहुत अच्छा लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,नए साल 2022 के लिए तैयार। इससे पहले प्रियंका ने शादी के बाद पहली दिवाली के मौके पर अपने लॉस एंजलिस के घर से पति निक जोनस के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।
प्रियंका चोपड़ा की हर पोस्ट सुर्खियां बटोरती है। वे शादी के बाद भले ही इंडिया से बाहर रहती हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरे शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका की इस लेटेस्ट तस्वीर को देखकर फैंस एक के बाद एक तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, मैम आप दिल से खूबसूरत हैं। तो वहीं एक अन्य प्रशंसक ने प्रियंका को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ईश्वर आपको साल 2022 में और भी ज्यादा सफलता और खुशियां दे। इसी तरह से प्रशंसक प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
अगर बात प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में प्रियंका सती की भूमिका में दिखाई दी थीं। उनका रोल इसमें भले ही कुछ देर का रहा हो लेकिन इसमें रोल में भी प्रियंका ने अपने अभिनय से जान डाल दी। द मैट्रिक्स में कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, डैनियल बर्नहार्ट, जैडा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरिस, जोनाथन ग्रॉफ और जेसिका हेनविक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा भी प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट हैं, जिस पर वे काम कर रही हैं।