प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक?' की प्रमोशन को लेकर व्यस्त थी और अब हाल ही में फिल्म के प्रीमियर पर प्रियंका चोपड़ा को देखा गया। फिल्म के प्रीमियर पर निक जोनस भी प्रियंका के साथ गए थे। इस दौरान प्रियंका उप्स मूमेंट का शिकार हो गईं...लेकिन...
Video: Opps Moment का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, निक ना संभालते तो गाउन की वजह से हो जातीं शर्मिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रीमियर के दौरान प्रियंका एक हरे रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं, लेकिन यह गाउन उनके लिए मुसीबत बन गया। प्रियंका जैसे ही कार से उतरीं तो उनका पैर गाउन में फंस गया और वह गिर गईं। इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी यहां मौजूद थे जिनमें से एक ने ये पूरा वाकया अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर डाला। बता दें कि निक कार से पहले ही उतर गए थे। इसलिए निक ने पत्नी को संभाला लिया। प्रियंका का यह गाउन डीप नेक और काफी अनकंफर्टेबल था अगर जरा सी भी ऊंच नीच हो जाती तो प्रियंका सरेआम शर्मिंदा हो सकती थीं।
Aww they’re so cute 😍😂 #priyankachopra #nickjonas #mrandmrsjonas #nickyanka #couplesgoals
A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on
इस दौरान जब प्रियंका गिरी तो निक के बचाने के बाद वह वह खूब हंसती हुई भी नजर आईं। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका एक योगा टीचर (इसाेबल) के किरदार में हैं। इसके बाद अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म 'पिंक इज स्काई' में अभिनेता फरहान अख्तर संग नजर आएंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on
इससे पहले प्रियंका ने जिम्मी फैलेन के मशूहर टीवी शो 'द टुनाइट शो' में पांचवीं बार शिरकत की थी। इस दौरान ज्यादातर जिम्मी ने अभिनेत्री से उनकी शादी को लेकर ही सवाल किए थे। प्रियंका ने बताया ' मैं किसी निजी आइसलैंड पर शादी करना चाहती थीं इसमें सैचेल्स, मालदीव और मॉरीशस शामिल थे, लेकिन निक ने कहा कि क्यों ना भारत में ही शादी करें, क्योंकि वह अपनी दुल्हन यानी मुझे मेरे घर से ही लाना चाहते थे और राजस्थान में शादी करने का प्लान उनका ही था।'
View this post on Instagram
A post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on Feb 5, 2019 at 11:46pm PST
बता दें कि बीते दिन उन्हें एक विदेशी इवेंट में भी देखा गया था जहां उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आए थे। इस इवेंट में दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे और प्रियंका अपने गाउन को लेकर देशभर में चर्चा में आ गई थीं। हॉलीवुड फिल्म इजिन्ट इट रोमांटिक? 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी।