फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'अंदाज' में डांस के लिए प्रियंका ने खूब बेले थे पापड़, एक्ट्रेस ने इतने दिन तक ली थी ट्रेनिंग

Mon, 29 May 2023 09:40 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 May 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra film andaaz actress could not dance perfectly for film then she trained by veeru krishnan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और इस वक्त भी वह एक बेहतरीन सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में उन्होंने जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। प्रियंका को अपने मुखर अंदाज के लिए भी जाना जाता है। बीते दिनों वह फिल्म इंडस्ट्री के तमाम काले चिट्ठे खोल चुकी हैं। अंदाज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री के लिए सिटाडेल तक का सफर आसान नहीं रहा है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म में डांस करने के लिए अभिनेत्री को कितने पापड़ बेलने पड़े हैं। 

priyanka chopra film andaaz actress could not dance perfectly for film then she trained by veeru krishnan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अंदाज के लिए प्रियंका चोपड़ा को डांस करने में काफी मुश्किल हुई थी। इस फिल्म के मशहूर गाने अल्लाह करे दिल न लगे को शूट करने में प्रियंका को काफी मुश्किलें भी हुई थीं। प्रियंका के डांस को बॉलीवुड के हिसाब से क्रैक में दिक्कत हुई थी। फिल्म मेकर काफी कोशिशों के बाद भी प्रियंका चोपड़ा से वैसा डांस नहीं करा पाए जैसा वह चाहते थे।आखिरकार बाद में दोनों मुंबई वापस लौट आए। 


इसे भी पढ़ें- Prithviraj Kapoor: शाहजहां बन लोगों के दिलों पर छा गए थे पृथ्वीराज, मुगल-ए-आजम के लिए एक्टर ने ली थी इतनी फीस
 
priyanka chopra film andaaz actress could not dance perfectly for film then she trained by veeru krishnan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

मुंबई पहुंचने के बाद सुनील दर्शन ने प्रियंका को डांस सिखाने के लिए जाने माने कोरियोग्राफर वीरू कृष्णन को हायर किया। वीरू ने प्रियंका चोपड़ा को तकरीबन 45 दिनों तक डांस सिखाया था तब जाकर प्रियंका वैसा डांस कर पाईं जैसा सुनील दर्शन चाहते थे। तकरीबन दो महीने के ब्रेक के बाद अंदाज की टीम वापस केपटाउन लौटी और फिल्म की शूटिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra film andaaz actress could not dance perfectly for film then she trained by veeru krishnan
अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त ट्विंकल खन्ना प्रेग्नेंट थीं और अक्षय व ट्विंकल पहली बार माता-पिता बनने जा रहे थे। ऐसे में ट्विंकल की डिलीवरी में भी ज्यादा वक्त नहीं रह गया था। तो ऐसे में अक्षय ने मेकर्स को सलाल दी कि हमें दो महीने का ब्रेक लेना चाहिए और इसके बाद सभी मुंबई लौट गए थे। 

विज्ञापन
priyanka chopra film andaaz actress could not dance perfectly for film then she trained by veeru krishnan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा लारा दत्ता और अक्षय कुमार ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed