दुनियाभर में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों अपने पति और परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। प्रियंका लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने फैन्स के साथ कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने मेकओवर की तस्वीरें साझा की हैं। खास बात ये है कि प्रियंका का ये मेकओवर उनकी भतीजी ने किया है।
लॉकडाउन में प्रियंका चोपड़ा को भतीजी ने बनाया प्रिंसेस, मेकओवर देख फैन्स बोले 'सो क्यूट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी कुछ प्यारी सी तस्वीरें साझा की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक छोटी सी बच्ची प्रियंका चोपड़ा का मेकअप कर रही हैं और प्रियंका भी बड़े ही प्यार से बच्ची से मेकअप करवा रही हैं। लॉकडाउन के बीच प्रियंका की इन तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया है।
प्रियंका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों में प्रियंका का मेकअप कर रही बच्ची उनकी भतीजी हैं। उनकी भतीजी उनका प्रिंसेस मेकअप कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'मई का पहला सोमवार। इस साल की थीम है: प्यारी प्यारी प्रिंसेस'।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका ने तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में उनकी भतीजी उनका मेकअप कर रही है और प्रियंका भी बड़े ही प्यार से उससे मेकअप करवा रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका कैमरा पर अपना मेकअप दिखा रही हैं। उनके चेहरे पर मैसी सा मेकअप नजर आ रहा है जैसा बिल्कुल एक छोटे बच्चे ने ही किया हो। वहीं तीसरी तस्वीर में छोटी सी बच्ची उन्हें प्रिंसेस क्राउन पहना रही है।
प्रियंका की इन तस्वीरों को सोशल मीडिय पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीरें वाकई में बेहद प्यारी हैं भी। जिन्हें देखकर प्रियंका के फैन्स बिल्कुल भी इन्हें 'सो क्यूट' कहने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वो अपनी भतीजी को हाथों से उठाते हुए वर्कआउट करती हुई नजर आ रही थीं।