फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने बियर की बोतल हाथ में लेकर दिया अमेरिकी अंदाज में इंटरव्यू, वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 20 Apr 2020 09:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 20 Apr 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Given Interview in American Accent With Beer Bottle in Hand Video Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें या ना रहें उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिन्हें उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे जिनमें वो लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के प्रति जागरुक कर रही थीं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो और वायरल हुआ है।

Priyanka Chopra Given Interview in American Accent With Beer Bottle in Hand Video Goes Viral
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा का ये वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को प्रियंका के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही साथ शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका का ये वीडियो पुराना है। पर फिर भी ये लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में प्रियंका के बोलने के अंदाज की तारीफ की जा रही है।

Priyanka Chopra Given Interview in American Accent With Beer Bottle in Hand Video Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

वायरल हो रहा प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका अमरीकी अंदाज में बात कर रही हैं। प्रियंका किसी को इंटरव्यू दे रही हैं। इस दौरान वो अमेरिकन एसेंट में बात करते हुए खूब मसखरी कर रही हैं। प्रियंका का ये अमरीकी अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

Love this #Priyankachopra American accent 😜🔥 . . #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Given Interview in American Accent With Beer Bottle in Hand Video Goes Viral
priyanka chopra - फोटो : instagram

विरल के इस वीडियो को अपलोड करते ही इस पर हजारों व्यूज आ गए थे। ये वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को प्रियंका के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर उनके फैन्स उनके एसेंट की कापी तारीफ कर रहे हैं। फैन्स का मानना है कि प्रियंका हर भाषा को बखूबी बोलती हैं। चाहे बात अमेरिकन एसेंट की हो, स्पैनिश, इटालियन हो या फिर भारतीय, मराठी या मणिपुरी। प्रियंका हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देती हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Given Interview in American Accent With Beer Bottle in Hand Video Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। प्रियंका वहां लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रही है। साथ ही साथ अपने फैन्स से भी सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका जुड़ती रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने फैन्स को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह देती रहती हैं। वहीं प्रियंका ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड में भी अपना योगदान दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed