फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के बलून ड्रेस का लोगों ने बनाया मजाक, मीम्स देख अभिनेत्री बोलीं- मेरा दिन बनाने के लिए शुक्रिया दोस्तों

Wed, 24 Feb 2021 05:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 24 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra green balloon dress inspires memes even Virat Kohli is a part of them
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन कई बार कुछ अलग करने की कोशिश में ट्रोल भी हो जाती हैं।  दरअसल, हाल में उन्होंने जब एक ड्रेस पहनी तो उन पर जमकर मीम्स और जोक बनने लगे।  इन जोक्स और मीम्स खुद प्रियंका ने भी साझा किया है। प्रियंका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये मीम्स शेयर किए हैं।  



इस मीम में प्रियंका को ब्लोहॉर्न के रूप में देखा जा सकता है। वहीं कुछ और मीम्स में वे नए पोकेमॉन जिसे प्रियंकामॉन नाम दिया गया है, तो किसी में वे क्रिकेट बॉल की शेप में दिखाई दे रही हैं, जिसे विराट कोहली कैच कर रहे हैं।  एक मीम में तो उन्हें पफर फिश की नई वैरायटी के तौर पर भी दिखाया गया है।  एक मीम में प्रियंका को हॉट एयर बलून की तरह दिखाया गया है।  

Priyanka Chopra green balloon dress inspires memes even Virat Kohli is a part of them
प्रियंका चोपड़ा पर बने मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये मीम्स शेयर किए हैं।  उन्होंने मीम्स के साथ ट्वीट किया, 'मेरा दिन बनाने के लिए शुक्रिया दोस्तों!' प्रियंका के इस ट्वीट पर अब तक डेढ़ हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं। 
 

Priyanka Chopra green balloon dress inspires memes even Virat Kohli is a part of them
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

वहीं एक मीमर ने प्रियंका की इस फोटो पर लिखा, "जब मां कहती है, बोरिया-बिस्तर समेट और निकल जा यहां से।" इस कॉस्टयूम में प्रियंका को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra green balloon dress inspires memes even Virat Kohli is a part of them
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
बता दें, कि इन दिनों प्रियंका अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी बुक लॉन्च की है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
 
विज्ञापन
Priyanka Chopra green balloon dress inspires memes even Virat Kohli is a part of them
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नज़र आई थीं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed