एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:46 AM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से हॉलीवुड फिल्मों, सीरीज में ही एक्टिंग कर रही हैं। वह बॉलीवुड की तरफ रूख नहीं कर रही हैं। अब खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह अगले साल एक हिंदी फिल्म कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थीं, यह फिल्म हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में बनी थीं। इसके बाद से वह बॉलीवुड में नजर नहीं आईं। प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ही व्यस्त हो गईं। अब लगता है कि अगले साल प्रियंका के भारतीय फैंस उनकी कोई हिंदी फिल्म देख पाएं।
फेस्टिवल में साझा की बात
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह अगले साल एक हिंदी फिल्म कर सकती हैं। फिल्म से जुड़ी डिटेल्स प्रियंका ने साझा नहीं की। लेकिन इस फिल्म के बारे में बताते हुए, वह काफी खुश नजर आईं।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बोली मुझे भारतीय फिल्मों से प्यार है
इसी इंवेट में प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, ‘मैं देसी गर्ल हूं। आप मेरे भीतर से भारत को और भारतीय फिल्मों को निकाल नहीं सकते हैं। मुझे अपने देश और संस्कृति से प्यार है, उस पर गर्व है। ’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जी ले जरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जी ले जरा तो नहीं वो फिल्म
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की एक फिल्म ‘जी ले जरा’ अब नहीं बनेगी। साल 2021 में इस फिल्म को लेकर घोषणा की गई थी। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा था, जो कि फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस है। हो सकता है कि प्रियंका इसी फिल्म का जिक्र कर रही हूं। फरहान ने इस पर काम शुरू करने का मन बना लिया हो।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
प्रियंका चोपड़ा के इंडियन फैंस उनकी फिल्म चाहे ना देख पा रहे हों। लेकिन वह अपनी जिंदगी के छोटे-बड़े पल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। अपने अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा प्यारी-प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड में कुछ फिल्म और सीरीज कर रही हैं, जिनकी शूटिंग में भी अधिकतर व्यस्त रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।