फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, डेटिंग ऐप बम्बल में किया निवेश

Fri, 05 Oct 2018 06:26 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra invest money for online dating
priyanka chopra nik jonas

टरनेट और 'हुकअप कल्चर' के इस जमाने में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में कदम रख दिया है।नहीं, वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं बल्कि उन्होंने एक डेटिंग वेबसाइट में इन्वेस्ट किया है।प्रियंका ने 'बम्बल' नाम के सोशल और डेटिंग ऐप्लीकेशन में निवेश किया है।बम्बल की ओर से दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रियंका कंपनी के लिए पार्टनर, एडवाइजर  और इन्वेस्टर  के तौर पर जुड़ी हैं।

priyanka chopra invest money for online dating
priyanka chopra

बम्बल एक लोकेशन बेस्ड ऐप है और आने वाले कुछ वक्त में यह भारत में भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाला है।आपको ये भी रोचक लगेगा इस ऐप पर न सिर्फ लोग रोमांस और प्यार के लिए पार्टनर की तलाश में आते हैं बल्कि यहां दोस्त भी बनाए जा सकते हैं।बम्बल समलैंगिकों को भी दोस्त और पार्टनर ढूंढने की सुविधा देता है. बम्बल की खास बात यह है कि यहां सिर्फ़ महिलाएं या लड़कियां ही बातचीत की शुरुआत कर सकती हैं।

priyanka chopra invest money for online dating
priyanka chopra

प्रियंका ने कहा, "मेरा ये हमेशा से मानना रहा है कि महिलाओं के लिए निवेश करना है जो कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की चाबी हैं। औरतें प्यार चाहती हैं, दोस्ती चाहती हैं और करियर भी चाहती हैं. बम्बल की खूबी यही है कि वो ये सारी चीजें देता है"प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला भी बम्बल की एडवाइज़र हैं।
बम्बल, लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर की राइवल कंपनी है. टिंडर भारतीय युवाओं के बीच पहले से ही काफ़ी पॉपुलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra invest money for online dating
priyanka chopra nick jonas cake

बम्बल का कहना है कि वो भारत में अपने पांव पसारने से पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कुछ ख़ास फ़ीचर्स पर ध्यान दे रहा है।इनमें तस्वीरों का वेरिफ़िकेशन और 4,000 से ज़्यादा लोगों की एक टीम द्वारा प्रोफ़ाइल को मॉडरेट किया जाना शामिल होगा।भारत में डेटिंग ऐप्स का बज़ार बढ़ रहा है और ऐसे में तमाम कंपनियां लोगों को लुभाने की होड में हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed