फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑन लाइन डेटिंग के नए सबक सिखाने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, साथ मिला मुंबई की इन मोहक अदाकाराओं का

Mon, 07 Dec 2020 01:34 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra is now teaching tips for online dating with these two actresses know here
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तो उधर हॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग करने में व्यस्त हैं और इधर उन्होंने अपने डेटिंग एप्लीकेशन के लिए एक वेब सीरीज की घोषणा कर दी है। जी हां, प्रियंका का डेटिंग एप एक सीरीज शुरू करने जा रहा है जिसमें प्रेम संबंध में रहने पर आने वाली परेशानियों के बारे में खुलकर बातचीत होगी और इस बातचीत में अपने अनुभव बांटने के लिए करीब आधा दर्जन मशहूर अभिनेत्रियों ने हामी भर दी है।
priyanka chopra is now teaching tips for online dating with these two actresses know here
रिताशा राठोड़ - फोटो : Social Media
डेटिंग एप की इस वेब सीरीज का शीर्षक होगा 'डेटिंग दीज डेज' और इसकी शुरुआत इसके यूट्यूब चैनल पर सोमवार से हो रही है। देश में लड़के लड़कियों को सबसे ज्यादा शादी के लिए परिवारजनों का दबाव झेलना पड़ता है। इस शो में ऐसे ही कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है रिताशा राठौर को। शादी के लिए परिवार की तरफ से आने वाले दबाव पर इस सीरीज में शामिल अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि खुद से प्रेम करना बहुत जरूरी है।
priyanka chopra is now teaching tips for online dating with these two actresses know here
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नीना कहती है कि रिश्ते और शादियां तब ही सफल होती हैं जब इंसान खुद से प्रेम करके खुश रहता है। लोगों के बीच पीढ़ियों का अंतर होता है इसलिए उसकी भी परेशानी आती है। हालांकि, बड़े जो सलाह देते हैं वह भी गलत नहीं होती। वह तो हम ही होते हैं जो हमेशा एकतरफा सोच रखते हैं।

मैंने हमेशा अपनी बेटी से ईमानदारी से और खुले तौर पर बातचीत की है। वैसे ही बात मेरी बेटी भी मुझसे करती है। इससे ही मुझे आज की पीढ़ी को समझने में मदद मिली। बातचीत ही समस्या का हल है। जितना हम बात करेंगे, उतना ही एक दूसरे को अच्छे से जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra is now teaching tips for online dating with these two actresses know here
Sanya Malhotra - फोटो : amar ujala

इसी मुद्दे पर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मुझे लगता है कि शादी के लिए पारिवारिक दबाव का सामना करने का सबसे अच्छा तरीका है कि सबकी सुनो और उनसे प्रतिक्रियाएं लो। अपने काम की चीज सब से निकाल लो और बाकी सब को निकालकर फेंको।

आपको खुद पर यकीन होना चाहिए कि आप जो कर रहे हैं वह एकदम सही है। ऐसा करने से मुझे मेरे माता-पिता को समझाने में थोड़ा वक्त लगता है लेकिन अंत में वह समझ जाते हैं। अगर आपके विचार बिल्कुल साफ हैं तो आप किसी भी दबाव को आराम से झेल सकते हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra is now teaching tips for online dating with these two actresses know here
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा की जिस डेटिंग एप में हिस्सेदारी है वह एक ऐसा डेटिंग एप्लीकेशन है जो महिलाओं के लिए बनाया गया है। यहां जोड़ा बनाने की पहल महिलाएं करती हैं। इस बारे में अभिनेत्री मानवी गगरू कहती हैं कि मैं यह जान कर बहुत खुश हूं कि कोई डेटिंग एप्लीकेशन ऐसा भी बनाया गया जहां महिलाएं पहल करेंगी। इसके शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और देश के इन कठिन मुद्दों पर बातचीत करके थोड़ा ताजा सा महसूस हुआ।

यह ऐसी जगह है जहां महिलाएं बिना किसी डर के पूरी जांच परख के बाद बातचीत शुरू कर सकती हैं। इस वेब सीरीज में शामिल होने वाले अन्य कलाकारों में कीर्ति कुल्हाड़ी, सुमुखी सुरेश और सुशांत दिवगीकर शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed