Priyanka Chopra: 'कृष 4' से बॉलीवुड में दमदार वापसी करने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा, रिपोर्ट में किया गया दावा
Krrish 4: प्रियंका चोपड़ा कृष 4 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से जोरदार वापसी की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने 'कृष 4' में लीड एक्ट्रेस का रोल साइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका, ऋतिक की इस फिल्म के विजन से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने तुरंत हामी भर दी। वह ऋतिक के डायरेक्शन में काम करने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। फैंस भी इस खबर से खुश हैं, क्योंकि 'कृष' और 'कृष 3' में प्रियंका और ऋतिक की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
फिल्म में एक और खास किरदार की वापसी की खबर है। कहा जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी का प्यारा एलियन जादू भी 'कृष 4' में नजर आएगा। जादू का किरदार हमेशा से फैंस का फेवरेट रहा है और अब उसकी वापसी की खबर ने उत्साह को दोगुना कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जादू की क्या भूमिका होगी।
28 मार्च को फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन ने एक खास पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि अब 'कृष 4' का निर्देशन उनके बेटे ऋतिक रोशन करेंगे। राकेश रोशन ने लिखा था, "डुग्गू, 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक एक्टर के तौर पर लॉन्च किया था। आज 25 साल बाद मैं और आदित्य चोपड़ा तुम्हें डायरेक्टर के तौर पर लॉन्च कर रहे हैं। यह हमारी सबसे खास फिल्म 'कृष 4' होगी।" इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'कृष 4' की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होगी।
'कृष 4' के अलावा प्रियंका एक और बड़ी भारतीय फिल्म में नजर आएंगी। वह एसएस राजामौली की पैन-इंडिया फिल्म में काम कर रही हैं, जिसका शुरुआती नाम एसएसएमबी 29 है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ओडिशा में शूटिंग के दौरान देखी गई थी।