फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'तहजीब-तमीज के दायरे में हमेशा रही मेरी बेटी' प्रियंका चोपड़ा की मां ने खोले सफलता के राज

Thu, 06 Apr 2023 12:43 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra lost movies after Citadel actress refused to do certain scenes mother Madhu supported her
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जहां एक तरफ अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के बीते दिनों बॉलीवुड को लेकर किए गए खुलासों से भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां प्रियंका के किए गए खुलासों ने सनसनी मचा दी है, वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी मां मधु चोपड़ा को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका की मां ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने हमेशा अभिनेत्री का साथ दिया। 

Priyanka Chopra lost movies after Citadel actress refused to do certain scenes mother Madhu supported her
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने जब से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है, तब से उनकी मां मधु चोपड़ा उनकी साथी के रूप में हमेशा उनके सात खड़ी रही हैं। मधु चोपड़ा फिल्मों प्रियंका के करियर के शुरुआत में उनकी मैनेजर भी रही हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में,  मधु चोपड़ा ने स्वीकार किया कि शुरू में प्रियंका और वह दोनों ही मुंबई में नई थीं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि फिल्म और ब्यूटी इंडस्ट्री में किस तरह से काम किया जाता है। 

Priyanka Chopra lost movies after Citadel actress refused to do certain scenes mother Madhu supported her
निक जोनस, मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मधु चोपड़ा ने बताया कि, 'प्रियंका और मैं दोनों फिल्म और ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए नए थे। तो, यह ऐसा ही था जैसे एक अंधा आदमी दूसरे अंधे आदमी को राह दिखा रहा हो। मैंने लॉ की पढ़ाई की थी और फाइनैंस के बारे में भी अच्छी तरह से जानती थी। इसलिए मैं उसके कानूनी मसले देखती थी। मैंने   मुझे हर जगह उसके साथ रहना पड़ता था, चाहे वह किसी कहानी का नरेशन हो या फिर मीटिंग्स।' लेकिन एक दिन, मां-बेटी की जोड़ी ने एक टाइम-फ्रेम तय किया, जिसमें वे काम आगे से काम करने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra lost movies after Citadel actress refused to do certain scenes mother Madhu supported her
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मधु चोपड़ा - फोटो : insta

मधु ने कहा, 'एक दिन हमने तय किया कि प्रियंका कोई मीटिंग नहीं करेंगी, कहीं बाहर नहीं जाएंगी, शाम 7-7.30 बजे के बाद किसी के साथ भी नहीं जाएंगी। वह अपने इस फैसले पर अड़ी रही और फिर क्या करेगी, क्या नहीं करेगी, तहजीब-तमीज के दायरे के अंदर, वह सभी फैसले हमने नहीं किए। वह सभी प्रियंका ने खुद किए। वह कई फिल्में से हाथ धो बैठी थी क्योंकि उसने फिल्म में कुछ सीन करने से इनकार कर दिया था, जो उसे लगता था कि वह इसके लायक नहीं है।'
Reese Witherspoon: शादी के 12 साल बाद अलग होगें जिम टोथ और रीज विदरस्पून, साथ मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश

विज्ञापन
Priyanka Chopra lost movies after Citadel actress refused to do certain scenes mother Madhu supported her
प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के ऊपर सिनेमा में अच्छा करने का परिवार की तरफ से कभी दबाव नहीं रहा। प्रियंका को हमेशा बताया गया था कि उनके पास हमेशा दूसरा करियर चुनने का ऑप्शन था। मधु चोपड़ा बोलीं, 'हमने हमेशा उससे कहा यह करो या मरो वाला सीन नहीं है। आप हमेशा वापस लौट सकती हैं, पढ़ाई कर सकती हैं या कोई दूसरा करियर चुन सकती हैं। आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। यदि यह नहीं, तो कोई और सही।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed