बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का सीजन जोरों पर चल रहा है। दीपिका-रणवीर के बाद प्रियंका चोपड़ा और फिर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इस बीच एक और बड़ी शादी की खबर आ रही है। माना जा रहा है कि इस एक्टर ने अपनी बेटी की शादी के लिए जोधपुर के उमेद भवन को बुक करवा लिया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका के बाद उस एक्टर की बेटी की शादी यहां होगी...चलिए जानते हैं आखिर कौन है यह एक्टर...
प्रियंका-निक के बाद उमेद भवन में होगी एक और बड़ी शादी, अब इस एक्टर की बेटी लेगी 7 फेरे
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर कुलभूषण खरबंदा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। बता दें कि उन्हें कई फिल्मों में पिता और निगेटिव रोल में देखा गया है जिसमे सबसे लोकप्रिय फिल्म शान है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। बता दें कि कुलभूषण अपनी बेटी श्रृति खरबंदा की शादी 17 दिसंबर को उमेद भवन में करेंगे। श्रृति लंबे समय से रहे ब्वॉयफ्रेंड रोहित नवेल से शादी करने जा रही हैं।
A post shared by Shruti Kharbanda (@shrutikharbanda) on
बता दें कि इसी साल बीते अगस्त महीने में श्रृति और रोहित की रिंग सेरेमनी हुई थी। शादी 17 दिसंबर की है लेकिन हल्दी और संगीत सेरेमनी शादी से एक दिन पहले ही शुरू हो जाएंगी। ऐसा माना जा रहा है कि श्रृति की शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार खान आमिर खान शिरकत कर सकते हैं। क्योंकि आमिर और कुलभूषण एक-दूजे को अच्छे से जानते हैं।
बात करें बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी की तो प्रियंका और निक की फैमिली को लाने-ले जाने के लिए उमेद भवन तक चॉपर बुक किया गया है। जोधपुर एयरपोर्ट से उमेद भवन तक यही चॉपर बार-बार चक्कर लगाएगा । पैलेस में 64 आलीशान कमरे और सुईट हैं । जिनमें 22 पैलेस रूम और 42 सुईट हैं। इस पैलेस को अब होटल की तरह चलाया जाता है।
बात दें कि एक दिन के लिए पैलेस रूम की कीमत 47, 300 हजार है । वहीं ऐतिहासिक सुईट के लिए 65,300 रुपए, रॉयल सुईट के लिए 1.45 लाख, ग्रांड रॉयल सुईट के लिए 2.30 लाख, प्रेजिडेंशियल सुईट के लिए 5.04 लाख रुपये देने होते हैं। इन कीमतों में टैक्स शामिल नहीं किया गया है।