{"_id":"5acf04164f1c1b813d8b4bf8","slug":"priyanka-chopra-meets-pm-narendra-modi-to-attend-the-partners-forum-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से मिलकर प्रियंका को नए मेहमान से मिलने की खुशी, इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM मोदी से मिलकर प्रियंका को नए मेहमान से मिलने की खुशी, इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। इस दौरान यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले प्रियंका ने बर्लिन में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। प्रियंका के PM मोदी के साथ मुलाकात के पीछे वजह कुछ खास है।
2 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात और बातचीत के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनके साथ चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बेचीलेट और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी थे।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आभारी हूं जिन्होंने मुझे जेपी नड्डा और मिशेल बेशलेट से मिलवाया और इसी साल दिसंबर में दिल्ली में होने वाली पार्टनर्स फॉरम से संबंधित विषय पर मुलाकात की। लक्ष्य काफी अहम था- महिलाओं, शिशुओं और नवजातों को गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकें, ताकि हम 2030 तक निर्धारित किए गए विकास लक्ष्यों तक पहुंच सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : G. pal
आपको बता दें कि अमेरिका से भारत प्रियंका औपचारिक तौर पर 2018 पाटनर्स फॉरम के बारे में लोगों को बताने के लिए आई हैं। यह फॉरम महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम करता है। इससे पहले जब प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी तो उनकी ड्रेस को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की फिल्मों पर भी काम शुरू करने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।