फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता को खोने से गुस्से में थीं, हर्ट थीं प्रियंका, बोलीं-इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रचाई थी शादी

Fri, 27 Sep 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra missed her father ashok chopra when she got married with nick jonas
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं । इस बीच वो अपने पति निक और परिवार के बारे में भी काफी कुछ शेयर कर रही हैं । हाल ही में प्रियंका ने अपने पिता डॉ अशोक चोपड़ा को लेकर भी कई बातें बताईं । प्रियंका ने बताया कि पिता के अचानक उनकी जिंदगी से चले जाने पर उन्हें कैसा लगा था । 
priyanka chopra missed her father ashok chopra when she got married with nick jonas
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने कहा, 'द स्काई इज पिंक में मैंने एक मां का रोल निभाया है । फिल्म को शूट करने के दौरान इमोशनल स्तर पर मुझमें कई बदलाव आए । मुझे लगता है कि मुझे नहीं पता था कि मैं अपनी भावनाओं को कैसे संभालूं। शोनाली बोस के साथ काम करने और अदिति का किरदार निभाने से मुझे यह समझ आया । मौत एक बेहद नैचुरल चीज है जो हम सभी के साथ होगी।' 
priyanka chopra missed her father ashok chopra when she got married with nick jonas
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'किसी को खोने से खाली हुई जिंदगी का दुख मनाने की जगह हमें उनके खुशी के पलों को याद करना चाहिए ।' प्रियंका ने बताया कि पिता अशोक चोपड़ा को खोने पर उनके अंदर नकारात्मक फीलिंग्स भर गई थी। वो कहती हैं, 'निक से शादी और उसी दौरान 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के दौरान भी मैं इन भावनाओं से जूझ रही थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra missed her father ashok chopra when she got married with nick jonas
Nick Jonas and Priyanka Chopra - फोटो : file photo
'मुझमें काफी नेगेटिव फीलिंग्स थीं। मैं गुस्से में थी, हर्ट थी... ऐसा लगता था जैसे मुझे अकेला छोड़ दिया गया हो। जब मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो उसी दौरान मेरी निक से शादी भी हो रही थी। उस दौरान मैं अपने पिता को बहुत ज्यादा मिस कर रही थी। मुझे उनकी मौजूदगी और ज्यादा तब खलती थी जब मैं अपनी मां को सबकुछ अकेले संभालते हुए देखती थी।' 
विज्ञापन
priyanka chopra missed her father ashok chopra when she got married with nick jonas
priyanka chopra - फोटो : social media
'मेरे पिता मेरी शादी देखना चाहते थे और कहते थे कि मैं सूट कब सिलवाऊं, लेकिन शादी के वक्त वे हमारे साथ नहीं थे। इस फिल्म से मुझे इन इमोशन्स को संभालने में काफी मदद मिली।' बता दें कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे । 

भाई सिद्धार्थ के इस अभिनेत्री संग अफेयर पर ये बोलीं प्रियंका, अंबानी के इवेंट में साथ हुए थे स्पॉट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed