{"_id":"5c976a22bdec22140f075ee7","slug":"priyanka-chopra-mother-in-law-denise-jonas-revealed-about-her-son-nick-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की शादी में हुई इस चीज से खुश नहीं हैं सास डेनिस, आज भी करती हैं शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की शादी में हुई इस चीज से खुश नहीं हैं सास डेनिस, आज भी करती हैं शिकायत
Sun, 24 Mar 2019 06:05 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुए 4 महीने हो गए हैं । हाल ही में ये नया-नवेला जोड़ा मीयामी में हॉलीडे एंज्वॉय करने के लिए पहुंचा है । मियामी से दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं । प्रियंका और निक की ग्रांड शादी को लेकर कई बातें सामने आ चुकी हैं । अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका की सास डेनिस और ससुर पॉल केविन जोनस शादी से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर करते दिख रहे हैं ।
denise jonas
इस वीडियो में प्रियंका की सास डेनिस बताती हैं कि उन्हें अपने बेटे की शादी से एक शिकायत रही। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की सासु मां डेनिस जोनस की शिकायत वेडिंग फोटोज से है। उनका कहना है कि शादी की फोटोज में प्रियंका और निक की ग्रैंड वेडिंग को अच्छे ये जस्टिफाई नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कपल की शादी बहुत भव्य थी लेकिन वेडिंग फोटोज में वो सही से कैप्चर नहीं हो पाई।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : instagram
जिस शाही अंदाज में प्रियंका-निक की शादी हुई वो तस्वीरों में नहीं दिखाई दिया । प्रियंका की सास डेनिस ने कहा, 'प्रियंका-निक की दो वेडिंग सेरेमनी हुई थीं। पहली क्रिश्चियन वेडिंग हुई जिसमें मेरे पति पॉल केविन ने परफॉर्म किया था। अगले दिन हिन्दू रीति-रिवाज से शादी हुई। हालांकि तस्वीरें, दोनों ही वेडिंग के साथ न्याय नहीं कर पाईं।'
Kevin Sr. and Denise Jonas talking about @priyankachopra @nickjonas wedding pic.twitter.com/mzZPKHCPZA
— #jess (@hipslikePC) March 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : amar ujala
डेनिस के अलावा प्रियंका के ससुर केविन जोनस ने भी शादी को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया । हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भी व्हाट हैप्पेन लाइव चैट शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं । यहां प्रियंका ने खुलासा किया था कि शादी के दौरान निक उनसे ज्यादा रो रहे थे ।
विज्ञापन
priyanka chopra sangeet ceremony
- फोटो : instagram
प्रियंका से पूछा गया था कि शादी में सबसे ज्यादा कौन रो रहा था । इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, 'निक, वो सच में ऐसा कर रहे थे।' प्रियंका ने ये भी बताया कि शादी में जेठ केविन जोनस ने उन्हें वाइन की 100 बोतल गिफ्ट की थीं। वहीं दूसरे जेठ जो जोनस ने वाइन की बोतलों को रखने के लिए कार की तरह दिखने वाला एक फ्रिज गिफ्ट में दिया था।