{"_id":"5af9820b4f1c1bd8408b5511","slug":"priyanka-chopra-next-production-film-will-be-paani-directed-by-adinath-kothare","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन की अगली फिल्म होगी ‘पानी’, पहले से जान लें कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन की अगली फिल्म होगी ‘पानी’, पहले से जान लें कहानी
Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी) ने अपने ताजा मराठी फिल्म के विस्तृत ब्योरे का एलान कर दिया है। फिल्म का नाम ‘पानी’ है जिसका निर्देशन आदिनाथ कोठारे कर रहे हैं। कोठारे पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
2 of 5
Priyanka Chopra
फिल्म एक सत्य कहानी पर आधारित है जिसका संबंध पूरे क्षेत्र को प्रभावित करने वाले विकट संकट से है। पीपीपी के लिए यह चौथी मराठी फिल्म होगी। पीपीपी का मकसद हमेशा से ही क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने और नई प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म प्रदान करने का रहा है। महाराष्ट्र के सूखा ग्रस्त क्षेत्र मराठवाड़ा के गांव नागदरवाड़ी के एक आम आदमी की सच्ची कहानी से प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म में मानवीय संघर्ष और प्रेम कथा का खूबसूरत मेल है।
3 of 5
priyanka chopra
फिल्म के जरिए एक संदेश देने की कोशिश की गई है जो आज की दुनिया में रहने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। फिल्म में आदिनाथ कोठारे, रुचा वैद्य, सुबोध भावे, किशोर कदम, गिरीश जोशी और राजित कपूर जैसे एक्टर होंगे। इसे 10 मई को पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘पीपीपी के जरिए हम अच्छी कहानी दिखाना चाहते हैं। हम नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के अलावा दर्शकों का मनोरंजन भी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
हम जिस संसार में रह रहे हैं उसकी सच्चाईयों को प्रतिबिंबित करने वाली ढेरों कहानियां हैं। मुझे लगता है कि इन कहानियों को लोगों को दिखाना महत्वपूर्ण है। पानी इसी तरह की कहानी है और आदिनाथ के साथ काम करने को लेकर हमारी सोच सकारात्मक है।’ पीपीपी की ओर से इसके पहले कई मराठी फिल्मों को बनाया गया है जिसमें राजेश मापुस्कर निर्देशित वेंटीलेटर (2016), गिरिधरन स्वामी निर्देशित काय रे रसकाला (2017) और अरुण राजे निर्देशित आगामी फिल्म फायरब्रांड शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
पीपीपी ने हमेशा से ही विषयवस्तु आधारित कहानियों को प्रोत्साहित किया है चाहे वह किसी भी भाषा या क्षेत्र से संबंधित हों। पीपीपी की ओर से अब तक भोजपुरी, पंजाबी, सिक्किमी और असमी फिल्मों को प्रोड्यूस किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।