फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई रिसेप्शन में इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस की ऐसे की तारीफ

Thu, 20 Dec 2018 04:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 20 Dec 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas become emotional at Mumbai reception
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala

दिल्ली के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का दूसरा और मुंबई का पहला रिसेप्शन बीती रात मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुआ। देश के मीडिया हाउस के चुनिंदा पत्रकारों को इसमें आमंत्रित किया गया। अमर उजाला के साथ प्रियंका ने इस दौरान अपनी बरेली के दिनों की यादें भी साझा कीं। 

Priyanka Chopra Nick Jonas become emotional at Mumbai reception
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बरेली संस्करण में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के बाद छपी अपनी खबर भी याद रखी और इसके बारे में बात भी की। इस रिसेप्शन में मीडिया कर्मियों से लेकर प्रियंका के करीबी मित्रों को आमंत्रित किया गया, लेकिन इस रिसेप्शन में बालीवुड सितारों को अलग रखा गया। 

Priyanka Chopra Nick Jonas become emotional at Mumbai reception
priyanka chopra nick jonas - फोटो : twitter

मुंबई के अपने पहले रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा जहां नीले रंग की ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही थीं, वहीं उनके पतिदेव पथरीले रंग के सूट में नजर आए। प्रियंका ने इस मौके पर अपने पतिदेव का परिचय मीडिया के साथियों से कराया और बताया कि किस तरह से उनको जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas become emotional at Mumbai reception
priyanka nick - फोटो : instagram

निक जोनस भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मुंबई में ये उनकी ये पहली लाइव परफारमेंस है। निक ने भी कहा कि प्रियंका को पत्नी के रुप में पाकर वह बहुत खुश हैं। 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस की शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था, जिसमें नव विवाहित जोड़ी को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंहुचे थे। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas become emotional at Mumbai reception
priyanka chopra - फोटो : instagram

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 20 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड सहित उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। प्रियंका-निक यह रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में दे रहे हैं। कहा जा रहा है रिसेप्शन पार्टी रात 9 बजे शुरू होगी। इस पार्टी के लिए मेहमानों के लिए खास ड्रेस कोड भी रखा गया है। मेहमानों को एथिनिक या फिर इंडो वेस्टर्न पहनकर इस शानदार पार्टी में शरीक होना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed