{"_id":"67c136c102ad89215c0126c8","slug":"priyanka-chopra-nick-jonas-watch-the-last-five-years-in-theatre-malti-pic-steal-the-show-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने देखी 'द लास्ट फाइव इयर्स', निक के साथ दिए पोज, मालती ने खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने देखी 'द लास्ट फाइव इयर्स', निक के साथ दिए पोज, मालती ने खींचा सबका ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:39 AM IST
सार
Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ थिएटर में देखी उनकी फिल्म 'द लास्ट फाइव इयर्स'। मालती मैरी जोनस के क्यूट इशारे ने जीता प्रशंसकों का दिल।
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ देखी उनकी फिल्म 'द लास्ट फाइव इयर्स'
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। प्रियंका ने निक की फिल्म 'द लास्ट फाइव इयर्स' का पहला शो थिएटर में देखा और अपने इस सफर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस दौरान प्रियंका और निक के साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी नजर आईं।
2 of 6
प्रियंका ने निक के साथ दिए पोज
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक जोनस ने आज इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ कई खास तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, प्रियंका और निक एक साथ 'द लास्ट फाइव इयर्स' पोस्टर के सामने पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
3 of 6
बेटी मालती मैरी की तस्वीर ने खींचा सभी का ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक और प्रियंका के अलावा उनकी बेटी की एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मालती मैरी जोनस थिएटर के बाहर अपने पिता के फिल्म के पोस्टर की तरफ प्यार से इशारा करती नजर आईं। प्रशंसकों का मालती की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इन तस्वीरों के साथ निक ने कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा the last five years खुलने में 3 सप्ताह बाकी हैं। आज थिएटर में पहली बार जाने के लिए परिवार के साथ होना बहुत खास है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'द लास्ट फाइव इयर्स' में निक जोनस और एड्रिएन वॉरेन ने निभाई मुख्य भूमिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
जैसे ही निक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं, प्रशंसकों ने अपनी खुशी कमेंट करके जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "अब यह बहुत खूबसूरत है" एक और यूजर ने लिखा, "मुझे तुम पर बहुत गर्व है, पांच हफ्तों में मिलते हैं" एक और यूजर ने लिखा, "यह अब तक की सबसे प्यारी चीज हो सकती है।" एक यूजर ने लिखा "मालती को गर्व है" एक और यूजर ने लिखा, "मालती का कहना है मेरे पिताजी एक सुपरस्टार हैं।''
विज्ञापन
5 of 6
निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य समारोह में शादी की। 2022 में, दोनों ने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।