फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिपोर्ट का दावा: अमेरिका शिफ्ट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बेची मुंबई की दो प्रॉपर्टी, 7 करोड़ में हुई डील

Sat, 24 Jul 2021 10:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra offloads apartments worth ₹7 crore leases office for ₹2 lakh per month says report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी दुनिया की मशहूर शादीशुदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिभा और कार्यक्षेत्र में माहिर हैं। इस कारण इनकी संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा तो अब ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर भारत के बाहर विदेश में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं वहीं निक जोनस पहले से ही काफी मशहूर सिंगर हैं। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं। उनकी मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था और वह बंद पड़ी हैं। ऐसे में प्रियंका ने इन प्रॉपर्टीज को करोड़ों के दामों में बेच दिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट थे जिन्हें उन्होंने सात करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रियंका ने ये डील इसी साल मार्च में की थी और इस बात का खुलासा अब हुआ है।


 
Priyanka Chopra offloads apartments worth ₹7 crore leases office for ₹2 lakh per month says report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी (वेस्ट) मुंबई में सांतवें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट थे। इसमें एक अपार्टमेंट की कीमत लगभग चार करोड़ तो दूसरे अपार्टमेंट की कीमत तीन करोड़ रुपये लगी है। इससे पहले प्रियंका ने करण अपार्टमेंट, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (वेस्ट) में स्थित चार फ्लोर के अपार्टमेंट को भी दो करोड़ रुपये में बेच दिया था।

Priyanka Chopra offloads apartments worth ₹7 crore leases office for ₹2 lakh per month says report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : प्रियंका चोपड़ा

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवाड़ा में स्थित अपने सेकंड फ्लोर पर स्थित ऑफिस प्रॉपर्टी को भी इसी साल जून में लीज पर दिया है। बता दें कि ऑफिस 2040 स्क्वायर फीट में है। इसे किराए पर देकर प्रियंका को लगभग 2.11 लाख रूपये का रेंट मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra offloads apartments worth ₹7 crore leases office for ₹2 lakh per month says report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं प्रियंका के पास मुंबई के जुहू में भी एक शानदार बंगला है। यही पर उनकी निक संग इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी। इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है। फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं जो 'द स्काई इज पिंक' और 'इज नॉट इट रोमांटिक' थीं। इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Priyanka Chopra offloads apartments worth ₹7 crore leases office for ₹2 lakh per month says report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

साल 2020 में प्रियंका का ये जलवा नहीं कायम रह सका। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी। इस दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने तो मानों सिर पीट लिए। इन्हें भारी क्षति हुई। लेकिन मार्च 2021 में उन्होंने सोना नाम से न्यूयॉर्क में अपना एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed