फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट और कंगना रणौत ने पैसों के लिए की थी 'क्वीन', पांच खबरें

Mon, 08 Mar 2021 07:24 AM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens Indian restaurant in New York and Kangana Ranaut did 'Queen' for money, five news
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पर राज कर रही हैं।हाल ही में उन्होंने अपना संस्मरण 'अनफिनिश्ड' भी रिलीज कर दिया है। अब उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना (Sona) रखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।


प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, अभिनेत्री ने दिया ये नाम
Priyanka Chopra opens Indian restaurant in New York and Kangana Ranaut did 'Queen' for money, five news
कंगना रणौत - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा अपने ट्विट्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि अभिनेत्री ने अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ी है, इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। मालूम हो कि आज कंगना की फिल्म 'क्वीन' के सात साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में कंगना ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।



'हॉलीवुड सिनेमा में निर्देशक बनने वाली थीं पर 'क्वीन' ने बदल दी जिंदगी', कंगना रणौत ने किया खुलासा
Priyanka Chopra opens Indian restaurant in New York and Kangana Ranaut did 'Queen' for money, five news
सोनू सूद - फोटो : twitter@SonuSood

सोनू सूद ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों सहित हजारों लोगों की मदद की और उन्हें उनके घर तक पहुंचाया। सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। कहीं वह किसी छात्र की फीस भर रहे हैं तो कहीं उन्होंने किसानों के लिए ट्यूबवेल तक लगवाया है। हालांकि इस बीच खबर है कि कुछ अज्ञात लोग उनके फाउंडेशन के नाम पर ठगी का काम कर रहे हैं।



‘सोनू सूद फाउंडेशन’ के नाम पर ठगी, अभिनेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुंबई में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens Indian restaurant in New York and Kangana Ranaut did 'Queen' for money, five news
किम कार्दशियन - फोटो : instagram/kimkardashian

आमतौर पर सितारे प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद परफेक्ट शेप में आ जाती हैं और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। जाहिर है हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं है और वजन कम करना इतना भी आसान नहीं होता। इस वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना भी करना पड़ता है। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन को भी पहली प्रेग्नेंसी के बाद काफी ट्रोल किया गया था।


पहली प्रेग्नेंसी के बाद किम कार्दशियन के शरीर का उड़ाया गया था मजाक, बोलीं- ‘व्हेल से की गई थी तुलना'
विज्ञापन
Priyanka Chopra opens Indian restaurant in New York and Kangana Ranaut did 'Queen' for money, five news
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के विरोध में जुटे यहां कमाठीपुरा में जुटे लोगों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कमाठीपुरा के निवासियों ने फिल्म की वजह से अपने इलाके की फिर से  हो रही बदनामी का मुद्दा उठाते हुए रविवार को प्रदर्शन करने की तैयारी की थी लेकिन उससे पहले ही मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध निषेधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।



‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का विरोध करने वालों को मुंबई पुलिस ने थाने में बिठाया, बोली, होर्डिंग भी उतारो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed