{"_id":"5cb0b3f4bdec22141a4a2e28","slug":"priyanka-chopra-opens-up-on-metoo-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo पर अब खुलकर सामने आईं प्रियंका चोपड़ा,बोलीं- 'हम एक हुए तो नहीं हुई किसी की हिम्मत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo पर अब खुलकर सामने आईं प्रियंका चोपड़ा,बोलीं- 'हम एक हुए तो नहीं हुई किसी की हिम्मत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खुलकर बोली हैं। बीते कई महीनों में मीटू अभियान के तहत कई अभिनेताओं के नाम आने से बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी। अब प्रियंका ने इसे लेकर कहा 'कभी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था, लेकिन अब एक महिला का दूसरी महिला के प्रति सहयोग ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।' गौरतलब है कि प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीटू पर भी बात की थी।
2 of 5
priyanka chopra
इस समिट में अभिनेत्री ने इस संदर्भ में कईं बाते की। उन्होंने कहा ' अब जब हम सभी महिलाए एक साथ खड़ी हैं तो ऐसे लोगों की हिम्मत हमे चुप करवाने की नहीं हो रही है क्योंकि महिलाए अब लोगों की इस घिनौनी हरकत पर बोलने में सक्षम हो गई हैं,सोशल मीडिया के जरिए फैले इस अभियान में हर एक महिला एक दूसरे के साथ खड़ी हुई, जिसने एक दूसरे को अपने साथ हुए हादसों को लोगों के सामने लाने की हिम्मत दी।'
3 of 5
priyanka chopra
बता दें कि इस अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के अलावा बॉलीवुड को भी नहीं बक्शा। कई फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता जैसे नाना पाटेकर, साजिद खान, विकास बहल, राजकुमार हिरानी, अनु मलिक और आलोक नाथ सहित पर अव्यवहारिक बर्ताव के आरोप लगे थे। इसकी लहर तब चली थी जब तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nana patekar
बीते वर्ष 2018 में अभिनेत्री ने विदेशी सिंगर निक जोनस से शादी की थी और इसके बाद से वह चर्चा में लगातार बनी हुई हैं। प्रियंका और निक को लेकर यह भी अफवाह फैली थी कि दोनों का तलाक हो गया है, लेकिन जब दोनों के एक रोमांटिक डिनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों को यह बात झूठी लगने लगी। इसका सीधा सा मतलब यह है कि दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
nana patekar
उन्होंने नाना पर फिल्म "हॉर्न ओके प्लीज" के दौरान गलत तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस इंटरव्यू के बाद कई लोग तनुश्री के समर्थन में खड़े हो गए थे। तनुश्री दत्ता के बाद अभिनय के क्षेत्र से कई महिलाओं ने भी अपनी आपबीती इस अभियान के तहत साझा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।