फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra pics: ब्लैक ड्रेस में टोन्ड बॉडी और नेकलाइन फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका, पेरिस में मचा रहीं धमाल

Wed, 08 Jun 2022 12:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra pics: Actress shows off her flawless style in black ruffled gown at Bulgari Event in Paris
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ख्याती हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक ज्वैलरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस गई हुई हैं। अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग से भी सबका दिल जीतने वाली प्रियंका यहां पर भी अपने हुस्न का जादू बिखेरने में कामयाब रही हैं। बीते दिन मैटेलिक कलर का बोल्ड गाउन पहन सभी को चौंकाने के बाद एक बार फिर देसी गर्ल ने अपने अंदाज से सभी का मन मोह लिया है। बुलगारी इवेंट से इस बार फिर प्रियंका को स्टाइलिश लुक में बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Priyanka Chopra pics: Actress shows off her flawless style in black ruffled gown at Bulgari Event in Paris
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

ब्लैक रफल्ड गाउन में प्रियंका का जलवा 
प्रियंका की यह वायरल होती तस्वीरें पेरिस के एक होटल से बाहर निकलते समय क्लिक की गई हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री को एक ब्लैक कलर का रफल्ड गाउन पहने देखा गया। मेसी बन और न्यू मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट करते हुए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। इवेंट में पहुंचकर प्रियंका ने अपनी कार से उतरते वक्त अभिवादन भी किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

Priyanka Chopra pics: Actress shows off her flawless style in black ruffled gown at Bulgari Event in Paris
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

सेलेब्स को भी भाया देसी गर्ल का लुक 
प्रियंका ने लंदन बेस्ड डिजाइनर रॉबर्ट वून का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना हुआ था। डिजाइनर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो साझा कीं, जिनपर ढेरों लोग कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट करने वाले फैंस के बीच कई हॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रियंका की तारीफों के पुल बांधे। उनमें एक नाम अभिनेत्री जमीला जमील का भी था, उन्होंने लिखा, "प्रियंका ने मुझे चौंका दिया।" इसके साथ जमीला ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी कमेंट किया। ज्वैलरी डिजाइनर लूसिया सिल्वेस्ट्री ने भी प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रैंप वॉक को गौर से देखती हुई नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra pics: Actress shows off her flawless style in black ruffled gown at Bulgari Event in Paris
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका का स्टाइल देख फैंस हुए हैरान 
इस इवेंट की बहुत सारी तस्वीरें अभिनेत्री के फैन पेज ने भी साझा कीं, जिनपर प्रियंका के फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने प्रियंका को 'क्वीन' कहकर सम्मानित किया। एक ने लिखा, "ओएमजी...!!! सोह !!!!! अमेजिंग एंड ब्यूटीफुल...!!! प्रियंका चोपड़ा जोनस...!!!" वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "लवली प्रियंका। सिर से पांव तक, आप परफेक्ट लग रही हैं। बुलगारी ने सही प्रतिनिधि चुना।" बता दें कि प्रियंका पिछले हफ्ते पेरिस पहुंची थीं और उन्होंने खुलासा किया था कि वह 'कुछ रोमांचक' करने के लिए वहां गई हैं। इसके बाद उन्होंने पेरिस में बुलगारी के नए ज्वेलरी कलेक्शन 'ईडन द गार्डन ऑफ वंडर्स' के लॉन्च में पार्ट लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed