फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa-Richard kiss Case: जब शिल्पा के गले की फांस बन गया एक 'चुम्मा', यूपी से बिहार तक मचा था हल्ला

Wed, 08 Jun 2022 12:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Richard Gere Connection: Hollywood star kissed Actress at an event, after 15 years Indian court cleared actress of obscenity charges
शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे - फोटो : सोशल मीडिया

'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे और बदले में यूपी बिहार ले ले.... ऐसा ही एक 'उधार चुम्मा' शिल्पा शेट्टी के गले की फांस बन गया। वह निकली तो थीं सामाजिक जागरुकता फैलाने मगर, खुद फंसकर रह गईं। मामला है वर्ष 2007 का, जब हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। वह लगातार शिल्पा शेट्टी को किस करते रहे थे। इसके बाद काफी बवाल मचा था। हिंदूवादी संगठनों ने शिल्पा शेट्टी का जमकर विरोध किया था। शिल्पा शेट्टी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक किस के चक्कर में वह कानूनी लड़ाई में फंस जाएंगी। मगर ऐसा हुआ और डेढ़ दशक तक मामला चला।

Shilpa Shetty Richard Gere Connection: Hollywood star kissed Actress at an event, after 15 years Indian court cleared actress of obscenity charges
शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हुआ था?
वर्ष 2007 में शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे दिल्ली में एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे थे। यहीं पर रिचर्ड ने सार्वजनिक स्थल पर गले लगाकर शिल्पा को बार-बार किस किया था। पहले वह शिल्पा का हाथ थामकर मंच तक पहुंचे। फिर उनके गले लगे और इसी दौरान अचानक किस करने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स् के मुताबिक इस किस सीन के बाद कट्टरपंथी हिंदू संगठनों और समूहों ने काफी विरोध किया। उन्होंने इसे इसे भारतीय मूल्यों का अपमान बताया।

Shilpa Shetty Richard Gere Connection: Hollywood star kissed Actress at an event, after 15 years Indian court cleared actress of obscenity charges
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

पंद्रह साल बाद मिली राहत
अभिनेत्री पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ। हालांकि, करीब 15 साल बाद इस साल जनवरी में उन्हें इस मामले में राहत मिली। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे द्वारा सार्वजनिक स्थल पर उन्हें किस करने के मामले में उन्हें कोर्ट ने माफी देकर अपराध मुक्त किया। बता दें कि साल 2007 में घटी इस घटना के बाद अश्लीलता के आरोप में दोनों एक्टर्स के खिलाफ 2 केस राजस्थान में और एक केस गाजियाबाद में दर्ज किया गया था। मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की उनकी याचिका को कथित तौर पर 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दी थी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण की एक अदालत ने 18 जनवरी 2022 को शिल्पा शेट्टी को इस मामले में बरी कर दिया। इसके बाद एक विस्तृत आदेश जारी किया गया। इस आदेश के मुताबिक, शिल्पा ने घटना के तुरंत बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। मामले पर विचार करने के बाद यह बात सामने आई कि शिल्पा के खिलाफ आरोप निराधार थे और इसलिए उन्हें अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Richard Gere Connection: Hollywood star kissed Actress at an event, after 15 years Indian court cleared actress of obscenity charges
रिचर्ड गेरे - फोटो : सोशल मीडिया

रिचर्ड को मांगनी पड़ी थी माफी
मामले को तूल पकड़ता देख अभिनेता रिचर्ड गेरे ने भी माफी मांगी थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि किस करना एक सुरक्षित काम है, जिससे एचआईवी का संचरण नहीं हो सकता है। इस घटना के बाद रिचर्ड गेरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Richard Gere Connection: Hollywood star kissed Actress at an event, after 15 years Indian court cleared actress of obscenity charges
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

जब पुजारी ने किया था शिल्पा को किस 
रिचर्ड गेरे द्वारा किस किए जाने के अलावा एक और किसिंग मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में आईं थीं। वर्ष 2009 में शिल्पा शेट्टी उड़ीसा के साक्षीगोपाल मंदिर पहुंचीं थीं। वहां एक पुजारी ने उन्हें गाल पर किस कर लिया था। इस घटना ने भी उस वक्त काफी तूल पकड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed