फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: फरहान अख्तर से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, ट्रैक पर लौटी 'जी ले जरा'?

Tue, 19 Mar 2024 10:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Mar 2024 10:08 AM IST
सार

बीती रात प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस के साथ फरहान अख्तर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। वायरल वीडियो देखकर 'जी ले जरा' को लेकर अटकलें वापस से शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas speculations about film Jee Le Zara intensified
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, जी ले जरा - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। बीते दिनों खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, सोमवार को देसी गर्ल को निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर के घर पहुंचते देखा गया, जिसके बाद 'जी ले जरा' के ट्रैक पर वापस आने की अटकलें वापस से शुरू हो गईं।

Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas speculations about film Jee Le Zara intensified
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंचीं। कल ही की बात है जब उनके पति निक जोनस भी परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारत में उनके साथ शामिल हुए। अब इस पावर कपल को सोमवार रात फिल्म निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर के घर पर देखा गया, जिसके बाद फैंस 'जी ले ज'रा के पटरी पर लौटने की उम्मीद जता रहे हैं। 

 

Shoojit Sircar: अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म पर शूजीत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त के जीवन से प्रेरित है कहानी

Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas speculations about film Jee Le Zara intensified
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा जैसे ही पति निक जोनस के साथ फरहान अख्तर के घर पहुंचीं तो पैपराजी के बीच हलचल मच गई। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रियंका एक चमकीले नीले रंग की सैटिन ड्रेस पहने और बालों का बन बनाए नजर आ रही हैं। वह मिनिमल मेकअप में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक ने ब्लैक टी-शर्ट और लाल टोपी में अपने लुक को कैजुअल रखा। 

Monday Box Office: 'शैतान' के आगे नहीं चला सिद्धार्थ की 'योद्धा' का जादू, अदा की 'बस्तर' का हुआ हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas speculations about film Jee Le Zara intensified
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर के घर पहुंचीं जहां निर्माता रितेश सिधवानी भी नजर आए। फैंस को आश्चर्य होने लगा कि क्या वह फिल्म पर चर्चा करने के लिए निर्माताओं से मिलीं। एक फैन ने वीडियो पर टिप्पणी की, 'क्या हम जी ले जरा की प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं?' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'जी ले जरा के लिए मीटिंग थी। मुझे उम्मीद है कि वे इसे जल्द ही शुरू करेंगे।'

 

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर बेसुध हुईं मां, सोशल मीडिया पर वायरल दिल तोड़ने वाला वीडियो

विज्ञापन
Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas speculations about film Jee Le Zara intensified
जी ले जरा, रीमा कागती - फोटो : social media

साल 2021 में, फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अभिनीत 'जी ले जरा' की घोषणा की। हालांकि, तब से इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। परियोजना के बंद होने की कई रिपोर्टों के बाद, जोया अख्तर ने पुष्टि की कि यह परियोजना अभी भी जारी है। वहीं फरहान ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हमारे पास सिर्फ तारीखों को लेकर समस्या है और अभिनेता की हड़ताल ने प्रियंका की तारीखों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। मैंने अब फिल्म को नियति पर छोड़ दिया है। जब होना होगा तब होगा, हम देखेंगे।'

Rati Pandey: सेंसर के खिलाफ केस हारी रति पांडे की फिल्म 'रंग दे बसंती', निर्माता को करोड़ों का नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed