{"_id":"65f9160f29b0105e090ee1bc","slug":"director-shoojit-sircar-talks-about-his-film-starring-abhishek-bachchan-said-movies-big-part-already-been-shot-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shoojit Sircar: अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म पर शूजीत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त के जीवन से प्रेरित है कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shoojit Sircar: अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फिल्म पर शूजीत का बड़ा खुलासा, कहा- दोस्त के जीवन से प्रेरित है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:06 AM IST
सार
शूजित ने कहा, 'इसमें अभिषेक बच्चन हैं। अन्य किरदार भी हैं, लेकिन यह मुख्य रूप से अभिषेक बच्चन की फिल्म है। समस्या यह है कि जैसे ही आप किसी फिल्म की घोषणा करते हैं। तो लोग पूछेंगे कि अच्छा कहानी क्या है बताओ।'
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, शूजित सरकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ मिलाया है। 'विक्की डोनर', 'पीकू' और 'सरदार उधम' जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके शूजित अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के टाइटल का अभी खुलासा नहीं किया गया है। हाल ही में फिल्म के निर्दशक ने जानकारी दी कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है।
2 of 5
शूजित सरकार
निर्देशक शूजित सरकार ने हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि यह फिल्म एक साधारण आदमी और उसके असाधारण जीवन की कहानी बताएगी। फिलहाल उन्होंने फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने इसे लेकर कहा, 'ऐसा कोई रहस्य नहीं है, लेकिन हम लंबे समय के बाद शूटिंग कर रहे हैं। आखिरी बार जब हमने शूटिंग की थी, तो वह 2019 में की थी। कोरोना महामारी आने से पहले विचार यह था कि फिल्म की शूटिंग की जाए और समय आने पर इसकी घोषणा की जाए।'
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने सोचा कि फिल्म को धीमी गति के साथ ही आगे बढ़ाएंगे। वहीं, जब उनसे फिल्म के बाकी कलाकारों और कहानी के बारे में पूछा गया, तो शूजित ने कहा, 'इसमें अभिषेक बच्चन हैं। अन्य किरदार भी हैं, लेकिन यह मुख्य रूप से अभिषेक बच्चन की फिल्म है। समस्या यह है कि जैसे ही आप किसी फिल्म की घोषणा करते हैं। तो लोग पूछेंगे कि अच्छा कहानी क्या है बताओ। अगर मैं उन्हें कहानी बताऊंगा तो फिल्म कौन देखेगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शूजित सरकार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है। शूजीत सरकार का कहना है कि यह बिना टाइटल की फिल्म उनके दोस्त के जीवन से प्रेरित है। उन्होंने कहा, 'मैं सामान्य, सरल, रोजमर्रा की जिंदगी और लोगों से प्रभावित हूं। मैं उनपर बारीकी से ध्यान देता हूं। फिर उनसे वह क्षण चुनता हूं, ताकि उस पर फिल्म बना सकूं।'
विज्ञापन
5 of 5
शूजित सरकार
- फोटो : Instagram
निर्देशक ने पहले एक बातचीत में बताया कि ये एक इमोशनल फिल्म है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों की कहानियां हमेशा जीवन से जुड़ी होती हैं। साथ ही उनमें ह्यूमर भी होता है। दर्शकों को शूजित की फिल्मों को हमेशा इंतजार रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।